5 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयट्रंप की जीत से हुआ एलन मस्क को भारी नुकसान, 1 लाख...

ट्रंप की जीत से हुआ एलन मस्क को भारी नुकसान, 1 लाख से ज्यादा यूजर्स ने छोड़ा X का प्लेटफॉर्म

Published on

नई दिल्ली

अमेरिका में हाल ही में हुए राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने जीत हासिल की है। इस च्नाव में टेस्ला के CEO एलन मस्क ने जमकर ट्रंप का सपोर्ट किया था। चुनाव परिणाम आने के बाद अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पाले ट्विटर) को लाखों की संख्या में यूजर्स छोड़कर जा रहे हैं।

CNN की खबर के मुताबिक, यूजर्स का यह पलायन एलन मस्क द्वारा 2022 में ट्विटर के अधिग्रहण करने के बाद से सबसे बड़ी संख्या है। यूजर्स एक्स छोड़कर ब्लूस्काई जैसे विकल्पों पर जा रहे है। चुनाव के अगले दिन 115,000 से अधिक अमेरिकी यूजर्स ने अपने एक्स खातों को निष्क्रिय कर दिया। यहां जानने वाली बात यह है कि इस आंकड़े में केवल वह लोग शामिल हैं जिन्होंने वेबसाइट के माध्यम से अपना एक्स अकाउंट निष्क्रिय किया, इसमें मोबाइल ऐप यूजर्स शामिल नहीं हैं। सीएनएन ने डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म सिमिलरवेब की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया।

यह बदलाव अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में मस्क की महत्वपूर्ण भूमिका के बाद हुआ है। एक तरफ जहां एक्स यूजर्स घटे हैं वहीं ब्लूस्काई का यूजर बेस 90 दिनों में दोगुना हो गया है, शोधकर्ताओं ने पाया है कि एक्स पर सेक्सिस्ट भाषा का उपयोग बढ़ गया है , जैसे कि ‘आपका शरीर, मेरी पसंद।’

मस्क की नीतियों से X को नुकसान
इसके अलावा मस्क के पिछले बदलाव जैसे मॉडरेटर को हटाना, बैन अकाउंट को बहाल करना, नस्लवादी और नाजी अकाउंट को अनुमति देना और वेरिफिकेशन सिस्टम को बदलना ताकि कोई भी व्यक्ति जो कुछ भी पोस्ट करने के बावजूद पेमेंट करने को तैयार हो उसे बढ़ावा मिले, इन सभी ने कंपनी के मुख्य विज्ञापन व्यवसाय को नुकसान पहुंचाया है।

ब्रिटिश न्यूज पेपर द गार्जियन ने बंद किया अपना एक्स अकाउंट
उल्लेखनीय रूप से, प्रमुख पत्रकार चार्ली वारज़ेल, न्यूयॉर्क टाइम्स की मारा गे और पूर्व CNN एंकर डॉन लेमन ने इस हफ्ते एक्स छोड़ने की घोषणा की और ब्लूस्काई जॉइन किया। ब्रिटिश न्यूज पेपर द गार्जियन ने बुधवार को अमेरिकी चुनाव प्रक्रिया के दौरान मस्क के प्रभाव का हवाला देते हुए एक्स को छोड़ दिया। बुधवार को एक बयान में, द गार्जियन ने कहा कि वह अब साइट पर किसी भी ऑफिशियल गार्जियन अकाउंट से पोस्ट नहीं करेगा।

इसके अलावा गार्जियन ने कहा कि हाल ही में हुए अमेरिकी चुनाव ने उसके दृष्टिकोण को रेखांकित किया कि एक्स एक बहुत ही टॉक्सिक प्लेटफॉर्म है और मस्क इसका उपयोग राजनीति को प्रभावित करने के लिए करते हैं। गार्जियन के एक्स पर 80 से अधिक अकाउंट हैं और लगभग 27 मिलियन फ़ॉलोअर्स हैं।अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए सक्रिय रूप से प्रचार करने वाले मस्क को नए सरकारी दक्षता विभाग के दो प्रमुखों में से एक के रूप में नामित किया गया है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...