9.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यतेलंगाना में TRS विधायकों को खरीदने की कोशिश? बीजेपी बोली, बेबुनियाद आरोप...

तेलंगाना में TRS विधायकों को खरीदने की कोशिश? बीजेपी बोली, बेबुनियाद आरोप हैं

Published on

हैदराबाद

तेलंगाना में टीआरएस ने बीजेपी पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है। तेलंगाना पुलिस ने बुधवार को दावा किया कि उन्होंने बीजेपी से जुड़े तीन लोगों को उस वक्त पकड़ा, जब वे टीआरएस के चार प्रमुख विधायकों को अपनी पार्टी में शामिल कराने के लिए रिश्वत देने की कोशिश कर रहे थे। टीआरएस के सूत्रों ने दावा किया कि चार विधायकों को करोड़ों रुपये के ठेके के अलावा 100-100 करोड़ रुपये की पेशकश की गई थी। वहीं इन आरोपों को लेकर बीजेपी का कहना है कि इससे उसका कोई लेना-देना नहीं है।

टीआरएस की ओर से बीजेपी पर यह आरोप उस वक्त लगाए गए हैं जब कि नलगोंडा में मुनुगोड़े उपचुनाव होना है। टीआरएस के सूत्रों ने दावा किया कि भाजपा दलबदलू राजनीति करने की कोशिश कर रही है। ताकि चार विधायक 31 अक्टूबर को उनके साथ शामिल हो जाएं। पार्टी के मुताबिक जिन चार टीआरएस विधायकों को कथित तौर पर निशाना बनाया गया, उनमें अचमपेट से गुववाला बलराज, तंदूर से रोहित रेड्डी, कोल्लापुर के विधायक हर्षवर्धन रेड्डी और पिनापाका विधायक रेगा कांथा राव शामिल हैं। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह की जब्त नकदी नहीं दिखाई। लेकिन सूत्रों ने कहा कि मौके पर एक कार से बड़ी मात्रा में नकदी पाई गई थी।

साइबराबाद के पुलिस आयुक्त स्टीफन रवींद्र ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि टीआरएस विधायकों ने खुद हमें रिश्वत देने के मामले में सूचित किया। जिसके बाद पुलिस ने रोहित रेड्डी के फार्महाउस पर छापेमारी की। पुलिस ने पाया कि चार विधायकों की कथित तौर पर बीजेपी के लोगों से चर्चा हुई। रवींद्र ने दावा किया, “विधायकों को नकद, अनुबंध और पदों की पेशकश की गई थी।” पुलिस के मुताबिक मौके पर वहां तीन व्यक्ति मिले। इनमें राम चंद्र भारती उर्फ सतीश शर्मा हैं जो कि फरीदाबाद के एक मंदिर से जुड़े हैं और दिल्ली में रहते हैं। इसके साथ ही हैदराबाद के नंद कुमार और तिरुपति के डी सिम्हायाजी हैं। ”

पुलिस के मुताबिक चारों विधायक छापेमारी के बाद फार्महाउस से निकल गए और सीएम के चंद्रशेखर राव के आवास और कैंप कार्यालय पहुंचे। टीआरएस चेन्नूर विधायक बालका सुमन ने कहा, “तेलंगाना के लोगों की सद्भावना जीतने में बीजेपी पूरी तरह से नाकाम रही है इसीलिए वह टीआरएस विधायकों को लुभाने की कोशिश कर रही है। चूंकि टीआरएस मुनुगोड़े को बड़े अंतर से जीतने जा रही है इसलिए बीजेपी अलग-अलग साजिशें रचने की कोशिश कर रही है। हमारे विधायकों को खरीदने की नाकाम कोशिश भी इसमें शामिल है। ”

बीजेपी का आरोप- “हमारा लेना-देना ही नहीं”
बीजेपी ने टीआरएस के जरिए लगाए गए इन आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है। इन आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी के पूर्व एमएलसी रामचंदर राव ने कहा, “बीजेपी का कुछ लोगों के जरिए लगाए जा रहे इन आरोपों से लेना-देना ही नहीं है। खासकर जहां एक कार से 15 करोड़ रुपये जब्त किए गए। यह घृणित है कि टीआरएस इस तरह का राजनीतिक नाटक रचकर हमें बदनाम करने की कोशिश कर रही है।”

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...