18.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यसूरत से पकड़े गए 25 करोड़ के नकली नोटों में ट्विस्ट, लिखा...

सूरत से पकड़े गए 25 करोड़ के नकली नोटों में ट्विस्ट, लिखा है- ‘रिवर्स बैंक ऑफ इंडिया’

Published on

सूरत,

गुजरात की सूरत पुलिस ने दो-दो हज़ार रुपये के नक़ली नोटों से भरे बक्सों को एक एंबुलेंस से बरामद किए है. अमूमन एंबुलेंस का इस्तेमाल बीमार या जरूरतमंद लोगों को अस्पताल तक ले जाने के लिए होता है, लेकिन सूरत में नकली नोटों को इधर से उधर पहुंचाने के लिए एंबुलेंस का इस्तेमाल हो रहा था. बक्सों से 25 करोड़ रुपये के नोट बरामद किए गए हैं.

इन नोटों पर भारतीय रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया के बजाय भारतीय रिवर्स बैंक ऑफ़ इंडिया और केवल सिनेमा शूटिंग के लिए लिखा गया है. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है. दरअसल, गुरुवार के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूरत शहर के लिंबायत इलाक़े में एक रोड शो कर जनसभा को संबोधित किया और शाम को सूरत ज़िला के कामरेज इलाक़े से खबर आई कि पुलिस ने बड़ी तादात में नक़ली नोटों का ज़ख़ीरा पकड़ा है.

दो-दो हज़ार के नक़ली नोटों के पकड़े जाने की ख़बर फैलते ही हर कोई ये जानने के प्रयास में था कि आख़िर ये पूरा माजरा क्या है? सूरत रूरल पुलिस के कामरेज थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि अहमदाबाद से मुंबई की ओर जाने वाली एक एंबुलेंस में नक़ली नोटों का बड़ा ज़ख़ीरा जा रहा है. कामरेज थाना पुलिस ने सूचना मिलते ही हाईवे पर एंबुलेंस को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया था.

कामरेज थाना पुलिस की टीम ने हाईवे पर स्थित शिव शक्ति होटल के पास नाकाबंदी कर एंबुलेंस को रोक लिया था. मूलतः जामनगर के रहने वाले एंबुलेंस चालक हितेश पुरुषोत्तम कोटदिया से एंबुलेंस के पीछे का दरवाज़ा खुलवा कर चेक किया तो उसके अंदर 6 बक्से निकले, जिनके अंदर 1290 दो हज़ार रुपये की नोटों के बंडल मिले थे, जो 25 करोड़ 80 लाख होते हैं.

जिस एंबुलेंस से यह नोट बरामद हुए है, उस पर दीकरी एजुकेशन ट्रस्ट मोटा वडाला सूरत लिखा हुआ है. साथ ही साथ गौ-माता राष्ट्र माता भी लिखा हुआ है. इस एंबुलेंस से नक़ली नोटों के बंडल मिलने की खबर मिलते ही ख़ुद सूरत रूरल के एसपी हितेश जॉयसर कामरेज पुलिस थाने पहुंच गए थे. एसपी हितेश जॉयसर ने सबसे पहले उस एंबुलेंस को देखा, जिसमें से दो-दो हज़ार रुपये के नोटों के बंडल बरामद हुए.

एंबुलेंस से बरामद दो-दो हज़ार रुपये के नोट दूर से दिखने में तो एकदम असली दो हज़ार के नोटों की तरह ही दिखते हैं, लेकिन नज़दीक से देखने पर पता चलता है कि इन नोटों पर भारतीय रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया के बजाय भारतीय रिवर्स बैंक ऑफ़ इंडिया और केवल सिनेमा शूटिंग के लिए लिखा गया है. एंबुलेंस ड्राइवर से आगे की पूछताछ चल रही है.

पुलिस जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर यह नकली नोट कहां जा रहे थे? अगर फिल्म की शूटिंग में इस्तेमाल होना था तो वह फिल्म कौन सी है और कहां शूटिंग चल रही है? और एंबुलेंस से नकली नोट क्यों लेकर जाया जा रहा था?

 

Latest articles

भेल के आगा क्लब में इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज़, 20 टीमें दिखा रहीं दम

भोपाल। भेल के आगा क्लब में बुधवार से तीन दिवसीय 'इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...