16 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeभोपालदो अभिनेता, दो तस्वीरें- शाहरुख-दीपिका पर आंखें लाल और अक्षय कुमार पर...

दो अभिनेता, दो तस्वीरें- शाहरुख-दीपिका पर आंखें लाल और अक्षय कुमार पर चुप्पी, बीजेपी की दोहरी नीति पर कांग्रेस ने उठाये सवाल

Published on

भोपाल

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म पठान को लेकर मध्य प्रदेश में बवाल मचा हुआ है। फिल्म के एक गाने बेशर्म रंग में दीपिका की भगवा ड्रेस पर प्रदेश की बीजेपी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने निर्माता-निर्देशक से फिल्म में बदलाव की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि ऐसा नहीं हुआ तो राज्य में फिल्म को बैन किया जा सकता है। इस बीच, बीजेपी के समर्थक भोपाल-इंदौर से लेकर कई शहरों में फिल्म के पोस्टर जला रहे हैं और शाहरुख-दीपिका की तस्वीरों को फाड़ रहे हैं। दूसरी ओर, कांग्रेस ने राज्य सरकार के इस रवैये पर सवालिया निशान खड़े किए हैं। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने इसे बीजेपी की दोहरी नीति करार दिया है।

दीपिका की भगवा ड्रेस पर हंगामा
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बीजेपी के लोग दीपिका की भगवा ड्रेस पर बेवजह हंगामा कर रहे हैं। दीपिका पहले भी इस तरह की ड्रेस पहन चुकी हैं। अक्षय कुमार की एक फिल्म में दीपिका ने जब ऐसे ही रंग की ड्रेस पहनी थी तो इसकी कोई चर्चा तक नहीं हुई। जब शाहरुख खान के साथ गाने में उन्होंने भगवा ड्रेस पहनी तो इस पर हंगामे का क्या तुक है।

अक्षय करें तो सब ठीक है…
कई कांग्रेस नेताओं ने अक्षय कुमार और दीपिका पादुकोण की फिल्म की तस्वीर शेयर की है। उनका मानना है कि पठान के मुकाबले अक्षय-दीपिका के फिल्मांकन में ज्यादा अश्लीलता नजर आती है। कुछ कांग्रेस नेताओं ने तो यह भी कहा है कि निर्माता-निर्देशकों को बीजेपी के मंत्रियों को ही लीड रोल में लेकर फिल्म बनानी चाहिए। इससे उन्हें कोई समस्या नहीं होगी।

बीजेपी के करीबी माने जाते हैं अक्षय कुमार
दरअसल, अक्षय कुमार बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाते हैं। अक्षय पीएम मोदी का इंटरव्यू भी कर चुके हैं। इसी साल जून महीने में अक्षय और दीपिका की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज रिलीज हुई थी। तब एमपी सरकार ने उसे टैक्स फ्री घोषित कर दिया था। दूसरी ओर, पठान को बैन करने की चेतावनी दे रही है।

तब क्यों नहीं याद आया टुकड़े-टुकड़े गैंग
एक दिन पहले ही नरोत्तम मिश्रा ने फिल्म पर आपत्ति जताते हुए दीपिका को टुकड़े-टुकड़े गैंग की समर्थक बताया था। उन्होंने शाहरुख खान पर भी निशाना साधा था और कहा था कि वे अपनी फिल्मों में अभिनेत्रियों को बिकनी पहनाते हैं। मिश्रा ने फिल्म के नाम और बेशर्म रंग गाने के फिल्मांकन पर आपत्ति जताते हुए इसमें बदलाव की मांग की थी। कांग्रेस का कहना है कि जब अक्षय के साथ दीपिका की फिल्म आई थी, उससे पहले ही वो जेएनयू जा चुकी थीं। लेकिन तब उन्हें किसी ने टुकड़े-टुकड़े गैंग की समर्थक नहीं बताया था। यह बीजेपी की दोहरी नीति नहीं तो और क्या है।

Latest articles

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...

More like this

व्यापमं घोटाले के 847 आरोपियों के खिलाफ एक ही गवाह, सुरक्षा भी नहीं

भोपाल। मप्र के सबसे चर्चित और देश के सबसे बड़े भर्ती घोटालों में से...

इंदौर में सड़क चौड़ीकरण के लिए बुलडोजर कार्रवाई, 80 से अधिक मकान-दुकानें हटाई गईं

इंदौर। शहर के गुटकेश्वर मंदिर से सदर बाजार रोड तक सड़क चौड़ीकरण योजना के...

गौतम नगर में 10वीं की छात्रा से छेड़छाड़, घर में घुसकर अश्लील हरकत करने का आरोप

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ लंबे...