15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यमधेपुरा में बीजेपी के दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, गोलीबारी में...

मधेपुरा में बीजेपी के दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, गोलीबारी में एक नेता घायल

Published on

मधेपुरा

बिहार में मधेपुरा जिले के मुरलीगंज गोल बाजार स्थित भगत धर्मशाला में बीजेपी की ओर से एक कार्यक्रम में दो पक्ष लोग आपस में ही भिड़ गए। केंद्र में बीजेपी सरकार के 9 साल पूरा होने पर रविवार को प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में पूर्व डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद सिंह और पूर्व मंत्री नीरज कुमार सिंह को शामिल होना थ। मगर कार्यक्रम की शुरुआत में ही दो गुट आपस में उलझ गए। आपसी विवाद मारपीट और गोलीबारी तक जा पहुंची। जिसमें एक भाजपा नेता गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आनन-फानन में मुरलीगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद मधेपुरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल बीजेपी नेता का नाम संजय भगत बताया जा रहा है। वे पूर्व उपमुख्यमंत्री के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। फिलहाल इनका सदर अस्पताल मधेपुरा में इलाज चल रहा है।

संजय भगत और पंकज पटेल के बीच नोकझोंक से बढ़ा विवाद
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के आयोजक भाजपा नेता पंकज कुमार निराला उर्फ पंकज पटेल कार्यक्रम शुरू होने से पहले मंच पर आए। इस दौरान कई अतिथि कार्यक्रम में पहुंच गए थे। जबकि कुछ अन्य का आना बाकी थी। इस दौरान भाजपा नेता संजय भगत और पंकज पटेल के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। यह नोकझोंक इतना आगे बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान भाजपा नेता पंकज पटेल ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी जो गोली संजय भगत को लग गई।

गोली चलाने के आरोपी बीजेपी नेता की जमकर पिटाई
इधर घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपी भाजपा नेता पंकज पटेल को घेर लिया और उसकी जमकर पिटाई शुरू कर दी। हालांकि इस अफरातफरी के बीच भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक कुमार की भी पिटाई हो गई। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आक्रोशित भीड़ के चंगुल से आरोपी भाजपा नेता पंकज पटेल को छुड़ाया। पुलिस उन्हें सुरक्षित वहां से निकाल कर थाने ले गई। वहीं इस मामले में आरोपी भाजपा नेता पंकज पटेल ने कहा है कि उन्हें जान से मारने का प्रयास किया जा रहा था। आत्मरक्षा के लिए उन्होंने हवाई फायरिंग की फिर भी यह लोग नहीं माने तो मजबूरन गोली चलानी पड़ी। फिलहाल दोनों पक्षों के इस विवाद के कारण शहर में सनसनी फैल गई है।

बाजार बंद कर आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
दूसरी तरफ आक्रोशित लोगों ने बाजार बंद करा कर भाजपा नेता पंकज पटेल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...