5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीयप्रयागराज की दो ट्रेने रद्द हुईं, हर घंटे बिके 1500 जनरल टिकट......

प्रयागराज की दो ट्रेने रद्द हुईं, हर घंटे बिके 1500 जनरल टिकट… आखिर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कैसे मची भगदड़?

Published on

नई दिल्ली:

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात करीब 10 बजे अचानक भगदड़ मच गई। इस हादसे में 18 लोगों की मौत की खबर है। वहीं दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि शनिवार रात करीब रात 9:55 बजे सूचना मिली कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लैटफॉर्म नंबर 14 और 15 पर भगदड़ मची है। कुछ लोग दब गए हैं। खबर मिलते ही एक-एक कर दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आखिर देश की राजधानी के रेलवे स्टेशन पर इतना बड़ा हादसा कैसे हुआ? आइए बताते हैं.

दो ट्रेनों के रद्द होने की वजह से भारी भीड़ हो गई जमा
पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रयागराज जाने वाली दो ट्रेनों के रद्द होने के कारण स्टेशन पर भारी भीड़ जमा हो गई थी। अचानक ट्रेन के कैंसिलेशन की घोषणा के बाद यात्री घबरा गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ की स्थिति बन गई। सूत्रों की माने तो भगदड़ में कई यात्रियों के घायल होने की सूचना है। वहीं रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से शांत रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

‘भीड़ का अंदाजा पहले से था’
डीसीपी रेलवे KPS मल्होत्रा ने कहा, ‘हमने भीड़ का अंदाज़ा लगाया था, लेकिन यह घटना बहुत कम समय में घटित हुई। रेलवे द्वारा तथ्यों की जांच की जाएगी। जांच के बाद, हम घटना के पीछे के कारणों का पता लगाएंगे।’ घटना के चश्मदीदों ने बताया कि सभी प्लेटफॉर्म पर भीड़ थी। लेकिन प्लेटफॉर्म 12 से लेकर 15 तक स्थिति बदतर थी। वहीं भगदड़ की स्थिति को देखते हुए रेलवे बार-बार प्लेटफॉर्म बदलने की घोषणा कर रहा था।

‘हर घंटे बिके 1500 जनरल टिकट’
सूत्रों के मुताबिक, नई दिल्ली स्टेशन पर हर घंटे रेलवे ने करीब 1500 जनरल टिकट बेचे। कई लोगों ने बताया कि उनके पास कंफर्म टिकट था, लेकिन इसके बाद भी वो ट्रेन में नहीं चढ़ पाए। वहीं जनरल टिकट वाले हजारों लोग बिना टिकट के ही ट्रेन में चढ़ गए। इसके अलावा चश्मदीदों ने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर 14 और प्लेटफॉर्म नंबर 16 के एस्केलेटर के पास भगदड़ जैसी स्थिति थी।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...