21.6 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमंकीपॉक्स को लेकर अमेरिका में कोहराम, न्यूयॉर्क के बाद पूरे देश में...

मंकीपॉक्स को लेकर अमेरिका में कोहराम, न्यूयॉर्क के बाद पूरे देश में हेल्थ इमरजेंसी घोषित

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिका ने तेजी से फैल रहे ‘मंकीपॉक्स’ को लेकर गुरुवार को जन स्वास्थ्य आपात स्थिति घोषित कर दी। अब स्वास्थ्य आपातकाल के जरिए इस बीमारी से निपटने के लिए सरकार और स्वास्थ्य विभाग को कई अभूतपूर्व अधिकार मिल गए हैं। इस घोषणा से मंकीपॉक्स जैसे संक्रामक रोग से निपटने के लिए अमेरिका के सभी राज्यों को संघीय धन एवं संसाधनों को जुटाने में मदद मिलेगी। अभी तक अमेरिका में 7,100 से अधिक लोग मंकीपॉक्स की चपेट में आ चुके हैं। बुखार, शरीर में दर्द, ठंड लगना, थकान और शरीर पर कई जगह फोड़े होना इस बीमारी के लक्षण है।

अमेरिका में मंकीपॉक्स की वैक्सीन को लेकर बवाल
अमेरिकी स्वास्थ्य एवं मानव सेवा मंत्रालय के प्रमुख जेवियर बेसेरा ने कहा, ‘‘ हम इस वायरस से निपटने की अपनी तैयारियों को अगले स्तर पर ले जाने को तैयार हैं और हम हर अमेरिकी से मंकीपॉक्स को गंभीरता से लेने का आग्रह करते हैं।’’ मंकीपॉक्स रोधी टीकों की उपलब्धता को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन की आलोचना के बीच यह घोषणा की गई है।

कई राज्यों ने लगाए भेदभाव के आरोप
न्यूयार्क और सैन फ्रांसिस्को जैसे बड़े शहरों के स्वास्थ्य केंद्रों का कहना है कि उन्हें पर्याप्त संख्या में दो खुराक वाले ये टीके नहीं मिले हैं। कुछ को तो पहली खुराक की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए दूसरी खुराक देना बंद करना पड़ा। इससे पहले, व्हाइट हाउस ने कहा था कि उसने 11 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध कराई है।

मंकीपॉक्स को यौन संबंध से जोड़ने पर भड़का दक्षिण अफ्रीकी सीडीसी
अफ्रीका की जन स्वास्थ्य एजेंसी ने मंकीपॉक्स के संक्रमण को पुरूषों के साथ यौन संबंध से जोड़ने की आलोचना की है। एजेंसी का कहना है कि उसे नहीं पता कि अभी तक मिले मरीजों में कितने यौन संबंध के जरिए संक्रमित हुए हैं। उन्होंने कहा कि अगर हम मंकीपॉक्स को कलंकित करने जैसी किसी प्रवृति को रोकते नहीं हैं तो इससे लोगों में शर्मिंदगी बढ़ेगी और वे बीमारे के बारे में बताने से बचेंगे। ऐसे में मंकीपॉक्स के रोकधाम संबंभी प्रयासों पर बुरा असर पड़ सकता है।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...