6.9 C
London
Thursday, March 12, 2026
HomeराजनीतिUCC: ‘राष्ट्र और परिवार एक नहीं…’, चिदंबरम बोले- पीएम मोदी लोगों पर...

UCC: ‘राष्ट्र और परिवार एक नहीं…’, चिदंबरम बोले- पीएम मोदी लोगों पर नहीं थोप सकते समान नागरिक संहिता

Published on

नई दिल्ली

समान नागरिक संहिता को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान को लेकर राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने इसे लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। विपक्षी दलों का कहना है कि यूसीसी को लेकर सरकार की नीयत ठीक नहीं हैं। पीएम मोदी के बयान के बाद अब कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि एक घर में दो कानून को लेकर पीएम मोदी का बयान यूसीसी के मायने में ठीक नहीं है। कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने यूसीसी को लेकर देश और परिवार की तुलना को गलत बताया है।

पीएम मोदी के बयान के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने ट्वीट कर लिखा, माननीय प्रधानमंत्री ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की वकालत करते हुए राष्ट्र को परिवार के बराबर बताया है। सामान्य रूप से देखने पर ये तुलना सही लग सकती है, लेकिन वास्तविकता बहुत अलग है। चिदंबरम ने कहा कि कोई भी परिवार खून के रिश्तों से एक धागे में बंधा होता है। वहीं देश संविधान से एक साथ आता है। वह एक कानूनी दस्तावेज है। चिदंबरम ने कहा कि भारत के संविधान ने भारत के लोगों के बीच विविधता और बहुलता को मान्यता दी है।

चिदंबरम ने कहा कि यूसीसी को सरकार किसी एजेंडे को लेकर लोगों पर थोप नहीं सकती है। इस मामले पर पहले लॉ कमीशन की रिपोर्ट पढ़नी चाहिए। चिदंबरम ने कहा कि लॉ कमीशन ने भी कहा कि यूसीसी को इस समय लाना संभव नहीं है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि देश में बेरोजगारी और महंगाई जैसे तमाम मुद्दे हैं लेकिन वह उन मुद्दों से देश का ध्यान भटकाना चाहते हैं।

पीएम मोदी ने क्या दिया था बयान?
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को भोपाल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के मुसलमानों को यह समझना होगा कि कौन से राजनीतिक दल उनको भड़का रहे हैं। आजकल UCC के नाम पर भड़का रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि एक घर में एक सदस्य के लिए एक कानून हो और दूसरे के लिए दूसरा तो घर चल पायेगा क्या? तो ऐसी दोहरी व्यवस्था से देश कैसे चल पाएगा? ये लोग हम पर आरोप लगाते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि ये अगर मुसलमानों के सही हितैषी होते तो मुसलमान पीछे नहीं रहते। सुप्रीम कोर्ट बार-बार कह रहा है कि यूनिफॉर्म सिविल कोड लाओ लेकिन ये वोट बैंक के भूखे लोग ऐसा नहीं करना चाहते।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

राष्ट्रीय स्तर के हारमोनियम वादक ने फांसी लगाकर दी जान

भोपाल राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में एक राष्ट्रीय स्तर के हारमोनियम वादक द्वारा आत्मघाती...

राजधानी में 55.50 लाख की सनसनीखेज लूट

भोपाल भोपाल के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर से हुई 55 लाख...