19.5 C
London
Saturday, June 13, 2026
Homeराज्यउद्धव ठाकरे ने निकाला BJP के जय श्री राम का तोड़, शिवसैनिकों...

उद्धव ठाकरे ने निकाला BJP के जय श्री राम का तोड़, शिवसैनिकों से बोले- जय शिवाजी, जय भवानी से दें जवाब

Published on

मुंबई

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर समाज में जहर घोलने का आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने अपने समर्थकों से बीजेपी के पसंदीदा ‘जय श्री राम’ नारे का जवाब ‘जय शिवाजी’ और ‘जय भवानी’ से देने को कहा। वह मुलुंड में एक कार्यक्रम के दौरा शिवसेना कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘अगर कोई ‘जय श्री राम’ कहता है, तो ‘जय शिवाजी’ और ‘जय भवानी’ के जवाब के बिना उसे जाने न दें।’

उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘भाजपा ने हमारे समाज में जहर घोल दिया है। उन्होंने हमारे समाज के साथ जो किया है, उसके लिए मैं भाजपा को माफ नहीं करूंगा।’ उन्होंने यह भी कहा कि उनकी वजह से बीजेपी को मुसलमानों ने वोट दिया।

पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ क्रिकेट को लेकर बरसे
उद्धव ठाकरे ने अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों पर भाजपा के रुख का हवाला देते हुए देश के प्रति उसकी प्रतिबद्धता पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि जहां भाजपा नेता एक समय पाकिस्तान के साथ खेल आयोजनों का विरोध करते थे, वहीं भारत अब पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों के साथ क्रिकेट मैच खेल रहा है।

देवेंद्र फडणवीस को दिया जवाब
शिवसेना प्रमुख ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाल ही में विधानसभा में दिए गए उस कटाक्ष का भी जवाब दिया। देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि ‘मैं उद्धव ठाकरे नहीं हूं जो चल रही परियोजनाओं पर रोक लगा दूं।’ उन्होंने जवाब में कहा कि फडणवीस, आप कभी उद्धव ठाकरे बन भी नही सकते।

शिव भोजन के लिए मांगी राशि
पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि अगर फडणवीस उनका अनुकरण करना चाहते हैं तो उन्हें किसानों के लिए ऋण माफी की घोषणा करनी चाहिए और 10 मार्च को पेश होने वाले बजट में ‘शिव भोजन’ और ‘लाडकी बहिन’ योजनाओं जैसी पहलों के लिए संशोधित धनराशि आवंटित करनी चाहिए।

देवेंद्र फडणवीस की तुलना हिटलर से की
उद्धव ने वर्तमान भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार की तुलना एडॉल्फ हिटलर के शासन से की। उन्होंने कहा कि अपना पक्ष प्रस्तुत करना, दूसरों के खिलाफ आरोप लगाना, विपक्ष के आरोपों का जवाब देना और सरासर अफवाहें फैलाना ये चार स्तर हैं जिन पर हिटलर काम करता था। मैं वर्तमान व्यवस्था के साथ समानता देखता हूं।’

ठाकरे ने कहा कि मुसलमानों ने भाजपा को वोट दिया क्योंकि ‘हमने कोविड के प्रकोप के दौरान अच्छा काम किया’ और सवाल किया कि पार्टी को शिवसेना (यूबीटी) का समर्थन करने वाले मुसलमानों के साथ समस्या क्यों थी उन्होंने महाराष्ट्र के एकीकरण के लिए लड़ने वाले एक मुस्लिम गाथाकार अमर शेख का हवाला दिया।

Latest articles

मध्यप्रदेश में पटवारियों के ऑनलाइन होंगे आवेदन, अंतर-जिला स्थानांतरण की नई नीति जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग ने पटवारियों के अंतर्जिला संविलियन (जिला परिवर्तन) के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...

वक्फ बोर्ड भारत छोड़ो’ अभियान के तहत राजधानी में रैली, पुतला दहन

भोपाल। राजधानी के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर शुक्रवार को भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा...

आंधी-बारिश का कहर: दीवार गिरने से तीन की मौत, ऑटो पलटने से महिला ने गंवाई जान

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों के बीच शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश...

More like this

हैदराबाद इन्वेस्टर कनेक्ट में छत्तीसगढ़ को मिले 9,580 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 7,800 युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में औद्योगिक निवेश आकर्षित करने की दिशा में एक...

राजस्थान के किसानों को बड़ी राहत: सीएम भजनलाल शर्मा ने गेहूं खरीद की अवधि 19 जून तक बढ़ाई

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रदेश के...

नीति आयोग की बैठक में भगवंत मान ने उठाए पंजाब के मुद्दे, स्पेशल कैटेगरी स्टेटस की मांग

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नीति आयोग की बैठक में राज्य...