6.6 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeभोपालउज्जैन: महाकाल लोक में टला बड़ा हादसा, नंदी द्वार का कलश टूटकर...

उज्जैन: महाकाल लोक में टला बड़ा हादसा, नंदी द्वार का कलश टूटकर गिरा

Published on

उज्जैन

महाकाल लोक में भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है। कांग्रेस की टीम महाकाल लोक परिसर का निरीक्षण करने पहुंची थी। इस दौरान एक बड़ा हादसा टल गया है। रविवार को मध्यप्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी तूफान से भारी नुकसान हुआ था। उस दौरान महाकाल लोक में लगी छह से सात मूर्तियां टूटकर गिरी थी। कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ बड़े मुद्दे की तरह उठाया था। एक बार फिर कांग्रेस के नेताओं की टीम गुरुवार को जब उज्जैन के महाकाल लोक में निरीक्षण करने पहुंची, तब वहां हादसा होते हुए टल गया।

घटना की पूरी जानकारी कांग्रेस के अध्यक्ष रवि भदौरिया ने देते हुए बताया कि कांग्रेस की टीम महाकाल लोक में निरीक्षण कर रही थी। उसी दौरान मुख्य नंदी हाल के पिलर में लगा घुमच (कलश) अचानक नीचे गिर गया। जिससे उस पिलर के नीचे लगी टाइल्स की हो गई। गनीमत यही रही कि वहां कवरेज कर रहे मीडियाकर्मी कुछ सेकंड पहले ही वहां से हटे थे। इसके बाद अचानक घुमच नीचे गिर गया। कांग्रेस ने पूरे मामले को लेकर बीजेपी के प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है।

साथ ही उन्होंने बताया कि इस पूरी घटना में कोई भी बड़ी जनहानि नहीं हुई। हांलाकि कांग्रेस नेताओं ने महाकाल लोक के निर्माण में हुए भ्रष्टाचार के आरोप में सरकार को घेरा है। महाकाल लोक की कई मूर्तियों और विभिन्न हिस्सों में निर्माण कार्य के समय हुई लापरवाही के निशान देखे जा रहे हैं। कई मूर्तियां जमीन से जुड़ा छोड़ रही है, वहीं कुछ मूर्तियों में दरार देखने को मिल रही है।

ऐसी स्थिति में जब आज दोपहर कांग्रेस नेताओं की टीम महाकाल लोक का निरीक्षण करने पहुंची थी। उसी समय नंदी द्वार के मुख्य गेट पर लगा कलश आकर नीचे गिरा। जिस वक्त ये घटना घटी उसके कुछ देर पहले पत्रकारों की टीम उस जगह पर मौजूद थी। कलश के गिरने से जमीन पर लगी टाइल्स में आए क्रैक को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कोई बड़ा हादसा होने से टल गया।गौरतलब है कि त्रिवेणी मंडपम में इस प्रकार के कई लट्टू नुमा पत्थर लगे हुए हैं जो कि पिलर से चिपके हुए हैं। गम सूखने पर यह पत्थर अब नीचे गिर रहे हैं। यदि प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो रोजाना जनहानि होगी।

दरअसल, दो जून को नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड अपनी बेटी गंगा के साथ महाकाल दर्शन करने उज्जैन पहुंचेंगे। यहां वे सिर्फ महाकाल दर्शन करेंगे, महाकाल लोक नहीं जाएंगे। हालांकि प्रशासन कोशिश कर रहा है कि उनके दौरे के पहले मूर्तियां पुनर्स्थापित की जा सके। प्रशासन नेपाल के पीएम की विजिट को लेकर बेहद अलर्ट है। मैं भारत और नेपाल के बीच मंदिर डिप्लोमेसी को लेकर महाकाल मंदिर पहुंचेंगे।

लोकायुक्त ने शुरू की जांच
महाकाल लोक में टूटी 6 मूर्तियों के मामले को लोकायुक्त ने अपने हाथों में ले लिया है। 5 सालों में पहली बार ऐसा हुआ है कि लोकायुक्त ने किसी मामले में स्वता संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। जांच नंबर 0036/E/2023-24 दर्ज कर जांच के बिंदु तय कर तकनीकी शाखा को नोटशीट भेज दी गई है।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...