8.4 C
London
Sunday, March 8, 2026
Homeराजनीतिकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गोडसे को बताया औरंगजेब से बेहतर, बोले-...

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गोडसे को बताया औरंगजेब से बेहतर, बोले- वह भारत का सपूत है

Published on

नई दिल्ली

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वहीं अब उन्होंने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर में औरंगजेब स्टेटस को लेकर भड़की हिंसा पर बयान दिया है। गिरिराज सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे गोडसे को औरंगजेब से बेहतर बताया है।

गोडसे भारत का सपूत: गिरिराज सिंह
बता दें कि AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने औरंगजेब के स्टेटस को लेकर कहा था कि अगर फोटो लगाना अपराध है तो बताइए IPC की किस धारा में इसे अपराध बताया गया है? असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर पलटवार करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा, “गोडसे गांधी का हत्यारा है, लेकिन वह देश पुत्र है, वह भारत का सपूत है। वह भारत में पैदा हुआ है और वह औरंगजेब और बाबर की तरह आक्रमणकारी नहीं था। जिसे भी बाबर का बेटा कहलाने में खुशी होती है, वह भारत माता का बेटा नहीं हो सकता।”

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन लोगों की आलोचना की, जो तत्कालीन मुगल सम्राट औरंगज़ेब का समर्थन कर रहे थे। उन्होंने कहा था, “अचानक महाराष्ट्र के कुछ जिलों में औरंगज़ेब की औलादों ने जन्म लिया है। वे औरंगज़ेब की स्थिति रखते हैं और अपने पोस्टर दिखाते हैं। इस वजह से तनाव होता है। सवाल उठता है कि औरंगज़ेब के ये बेटे कहां से आए? इसके पीछे कौन हैं? हम इसका पता लगाएंगे।

इसके अलावा गिरिराज सिंह ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल पर राज्य के संघीय ढांचे को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। गिरिराज सिंह ने अपने बयान में छत्तीसगढ़ सरकार पर राज्य में धर्मांतरण को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने इस संबंध में एक सख्त कानून लागू करने की भी मांग की और लोगों को आश्वस्त किया कि बीजेपी सरकार ऐसा ही कानून लाएगी। उन्होंने बघेल सरकार पर आतंक फैलाने और लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने का भी आरोप लगाया।

प्रज्ञा सिंह ठाकुर भी गोडसे को बता चुकी हैं देशभक्त
गिरिराज सिंह इकलौते ऐसे नेता नहीं है, जिन्होंने गोडसे की तारीफ की है। इसके पहले बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भी गोडसे को देशभक्त बताया था। प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा था कि नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, देशभक्त हैं और देशभक्त रहेंगे।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण देख भड़के मंत्री सारंग, अफसरों को लगाई फटकार

भोपाल नरेला विधानसभा के वार्ड-71 स्थित गुप्ता कॉलोनी में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...