7.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराज्यUP: कोर्ट ऑर्डर लेकर कहां भागे मंत्री? गार्ड्स और नौकरों ने बताया...

UP: कोर्ट ऑर्डर लेकर कहां भागे मंत्री? गार्ड्स और नौकरों ने बताया सच!

Published on

लखनऊ/कानपुर,

कानपुर कोर्ट से सजा के आदेश की फाइल लेकर भागने के बाद यूपी के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान चर्चा में हैं. वह शनिवार दोपहर बाद से किसी के संपर्क में नहीं हैं. सूबे की राजधानी लखनऊ में उनकी सरकारी कोठी है तो कानपुर में उनका आवास है. लेकिन उनके लोग मंत्री जी के बारे में कुछ बताने से परहेज कर रहे हैं.

रविवार सुबह करीब 9:00 बजे आजतक मंत्री के लखनऊ स्थित सरकारी कोठी में पहुंचा, तो वहां मौजूद कर्मचारी गिरधारी ने बताया कि साहब पिछले दो से 3 दिन से आवास पर नहीं आए हैं. हालांकि, उसने यह भी बताया कि मंत्री रोज सुबह यहां जनता दरबार लगाते हैं. वहीं, देखा गया कि मंत्री के सरकारी आवास पर दो पोस्टर लगे हुए हैं, जिनमें लिखा है- जनता से मिलने का समय सुबह 9:00 से सुबह 11:00. जबकि आज (रविवार) सुबह 9:15 का समय है. लेकिन आवास में न जनता है, न दरबार और न ही मंत्री.

आजतक  ने जब तहकीकात करते हुए सरकारी कोठी के दूसरे छोर पर बने गेट पर मौजूद गार्ड रामयश यादव से बात की तो वह बार-बार गेट बंद करते और खोलते नजर आए, और बताया कि मंत्री साहब 3-4 दिन से यहां नहीं हैं. जब हमने कोर्ट केस के बारे में जानकारी चाही, तो उसने कहा कि हम सभी ने आज सुबह अखबार में यह खबर पढ़ी है और उसके बाद ही हमें पता चला. हालांकि, घर के अंदर मंत्री के कुछ परिजन नजर आए, जो कैमरा देखने के बाद अंदर चले गए.

इसके बाद मंत्री राकेश सचान को कॉल किया. इस बार उन्होंने कॉल रिसीव किया और बताया, ‘मैं इस वक्त कानपुर के आवास में हूं और दोपहर में ही मिल सकता हूं.’ मंत्री सचान ने बताया कि आज सुबह 11:00 बजे सीएम योगी से इसी मसले पर उनकी बात होनी है और उसके बाद उन्हें लखनऊ भी बुलाया जा सकता है. इस बातचीत के दौरान राकेश सचान ने मीडिया पर दोषारोपण करते हुए कहा कि आप लोगों का जो मन कर रहा है, वही चला रहे हो.

जानिए क्या है पूरा मामला
उत्तर प्रदेश सरकार में खादी ग्रामोद्योग मंत्री अवैध असलहा के एक पुराने मामले में शनिवार को दोषी करार दिए गए. इसके बाद अपर मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट -3 कोर्ट सजा सुनाती, उससे पहले ही मंत्री अपने वकील की मदद से सजा के आदेश की मूल प्रति लेकर फरार हो गए. अब कोर्ट की रीडर ने मंत्री पर एफआईआर के लिए कोतवाली में तहरीर दी है.

कानपुर के जॉइंट कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि कोर्ट की रीडर कामिनी की तरफ से शिकायती आवेदन मिला है. इस मामले में जांच करवाई जा रही है. हालांकि, राकेश सचान पर मुकदमा कब दर्ज होगा? इसका पुलिस अफसर ने कोई जवाब नहीं दिया.

वकील और मंत्री का अलग-अलग बयान
अदालत से मंत्री राकेश सचान के जाने का कारण उनका बीमार होना बताया गया. जबकि खुद मंत्री ने दावा किया कि अंतिम फैसले के लिए कोई मामला सूचीबद्ध नहीं था, इसलिए वह अदालत से निकल आए. राकेश सचान ने गुपचुप तरीके से अदालत कक्ष छोड़ने के आरोपों से इनकार किया.

कानपुर कांड के बाद PC रद्द
राकेश सचान की प्रेस कांफ्रेंस रद्द हो गई है. उनकी पीसी मिर्जापुर के आयुक्त कार्यालय में होनी थी, जिसमें सचान 100 दिनों के काम की विस्तृत जानकारी देने वाले थे.सूत्रों के मुताबिक, कानपुर कांड की वजह से मंत्री ने मिर्जापुर आने से इंकार कर दिया है.

जानिए राकेश सचान के बारे में
राकेश सचान ने अपनी राजनीतिक पारी का आगाज समाजवादी पार्टी से जुड़कर किया था. उत्तर प्रदेश की घाटमपुर विधानसभा से वह साल 1993 और 2002 में विधायक चुने गए थे. फिर उन्होंने 2009 का लोकसभा चुनाव फतेहपुरसीट से कांग्रेस पार्टी के टिकट पर जीता. इसके बाद सचान ने साल 2022 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़कर BJP जॉइन कर ली थी. मौजूदा वक्त में राकेश सचान कानपुर देहात की भोगनीपुर विधानसभा सीट से विधायक और सूबे की योगी कैबिनेट में खादी ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा, और वस्त्रोद्योग मंत्री हैं.

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....