11 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यUP: बाराबंकी जेल में 26 कैदी मिले HIV पॉजिटिव, 70 महिला कैदियों...

UP: बाराबंकी जेल में 26 कैदी मिले HIV पॉजिटिव, 70 महिला कैदियों का भी होगा टेस्ट

Published on

बाराबंकी,

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी की जेल में 26 कैदी HIV पॉजिटिव पाए गए हैं. यह मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया. जेल में पॉजिटिव पाए गए कैदियों की जांच स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीन चरणों में कैंप लगाकर की थी. इन पॉजिटिव कैदियों की लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में ART थेरेपी शुरू हो गई है. अभी 70 महिला कैदियों के टेस्ट होने बाकी हैं.

जानकारी के अनुसार, बाराबंकी जिला जेल में कैदियों की जांच 10 अगस्त से 1 सितंबर के बीच की गई थी. स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए 3 चरणों में कैंप लगाकर HIV टेस्ट किए थे. इसकी रिपोर्ट में 26 कैदी एचआईवी पॉजिटिव मिले हैं. यह मामला सामने आने के बाद जेल प्रशासन अलर्ट हो गया है. वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम जेल पहुंच चुकी है.

रिपोर्ट आने के बाद पॉजिटिव कैदियों को कर दिया गया अलग
रिपोर्ट आने के बाद पॉजिटिव मिले कैदियों को दूसरे कैदियों से अलग कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि करीब 200 कैदियों की जांच की गई थी, जिसमें से 26 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है. वहीं 70 महिला कैदियों का टेस्ट होना अभी बाकी है.

पॉजिटिव मिले 2 कैदियों की लखनऊ के लोहिया हॉस्पिटल में एआरटी (एंटी-रेट्रोवायरल थेरेपी) चल रही थी. अब नए 24 मरीजों की एआरटी की जाएगी. जिला जेल में कुल 3300 कैदी हैं. इस मामले में जेलर आलोक ने कहा कि रूटीन जांच में 26 कैदी HIV मिले हैं, इनका इलाज जारी है.

कैदियों के इलाज पर दिया जा रहा ध्यान
इस मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश यादव ने कहा कि अभी हम लोग कैदियों के इलाज पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं. कारण का पता लगाया जा रहा है. इसमें से कुछ कैदी पुराने भी हैं. जिन कैदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनके परिवार वालों को भी मामले की जानकारी दी गई है. उन कैदियों का खास ध्यान रखा जा रहा है.

 

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...