9.2 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराष्ट्रीयसीमा हैदर से यूपी ATS की पूछताछ पूरी, पाकिस्तान भेजने पर अब...

सीमा हैदर से यूपी ATS की पूछताछ पूरी, पाकिस्तान भेजने पर अब गृह विभाग लेगा फैसला

Published on

नोएडा/लखनऊ/नई दिल्ली,

सीमा हैदर और उसके प्रेमी सचिन मीणा से यूपी एटीएस (UP ATS) की पूछताछ लगभग पूरी हो गई है. साथ ही सेंट्रल एजेंसियों ने भी दोनों से पूछताछ की है. पूछताछ के दौरान यूपी एटीएस को सीमा हैदर के जासूसी के जुड़े कोई सबूत नहीं मिले हैं. अब एटीएस अपनी जांच रिपोर्ट यूपी के गृह विभाग को भेजेगी. इसके बाद सीमा हैदर और उसके चार बच्चों को पाकिस्तान डिपोर्ट करने की कार्रवाई पर फैसला लेगी. लखनऊ से एसएसपी एटीएस अभिषेक सिंह की टीम ने पूछताछ पूरी की है.

वहीं, यूपी पुलिस के स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार ने सीमा हैदर और सचिन से जुड़ी डिटेल जारी की है. कहा जा रहा है कि सीमा हैदर के द्वारा अपने चार बच्चों के साथ भारत में घुसने पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है. सीमा के पास से दो वीडियो कैसेट, 4 मोबाइल फोन, 5 पाकिस्तानी अधिकृत पासपोर्ट और एक ऐसा पासपोर्ट जिसमें आधार और नाम नहीं है मिला है. जिनकी जांच की जा रही है.

यूं हुई सीमा और सचिन की मुलाकात
यूपी पुलिस ने बताया है कि सचिन मीणा और पाकिस्तानी महिला सीमा गुलाम हैदर ऑनलाइन गेम PUBG के माध्यम से साल 2020 में एक दूसरे के संपर्क में आए थे. 15 दिन की मुलाकात में दोनों ने अपने मोबाइल नंबर एक्सचेंज किए थे और फिर उनके बीच व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू हो गई थी. नंबर शेयर किए थे और व्हाट्सएप ऐप पर एक दूसरे से बात करने लगे थे.

नेपाल में मिले, होटल में साथ रहे सचिन और सीमा
पहली बार सीमा हैदर 15 दिन के टूरिस्ट वीजा पर पाकिस्तान से निकली थी. 10 मार्च 2023 को पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट फिर वहां से शारजाह एयरपोर्ट आई थी. इसके बाद नेपाल के काठमांडू एयरपोर्ट पहुंची थी. 17 मार्च को इसी रूट से नेपाल से वापस चलकर 18 मार्च को पाकिस्तान कराची एयरपोर्ट पहुंच गई थी.

वहीं, ग्रेटर नोएडा का रहने वाला सीमा का प्रेमी सचिन मीणा 8 मार्च 2023 को परी चौक गौतमबुद्धनगर से गोरखपुर पहुंचा था. 9 मार्च को गोरखपुर से सोनाली बॉर्डर होते हुए काठमांडू नेपाल के लिए निकला. 10 मार्च की सुबह काठमांडू पहुंचा था. इसके बाद सीमा और सचिन न्यू बस अड्डा पार्क के पास न्यू विनायक होटल में रूम में साथ रुके थे.

बच्चों को लेकर पाकिस्तान से नेपाल होते हुए भारत पहुंची सीमा हैदर
दूसरी बार सीमा हैदर 10 मई 2023 को 15 दिन के टूरिस्ट वीजा पर पाकिस्तान से अपने चारों बच्चों के साथ नेपाल के लिए निकली. हवाई यात्रा कर कराची पहुंची फिर कराची से काठमांडू आई. यहां से 11 मई की सुबह काठमांडू (नेपाल) पहुंची. सीमा अपने चारों बच्चों के लेकर बस से पोखरा पहुंची. यहां होटल में किराए का कमरा लेकर रात भर रुकी.

12 मई को सुबह अपने चारों बच्चों के साथ पोखरा से बस से जनपद सिद्धार्थनगर (रूपनडेडी-खुनवा बॉर्डर) से भारत में प्रवेश किया. यहां से लखनऊ-आगरा होते हुए गौतमबुद्धनगर (नोएडा) के बस स्टैंड पर उतरी. सीमा के प्रेमी सचिन मीणा ने पहले से ही ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में किराए का कमरा ले रखा था. तब से सीमा अपने चारों बच्चों और सचिन के साथ इसी किराए के घर में रह रही है.

गुलाम हैदर हर रोज भेजता था 80 हजार रुपए
यूपी पुलिस का कहना है कि पूछताछ में सामने आया है कि सीमा हैदर का पति गुलाम हैदर जो 2019 में काम करने के लिए सऊदी अरब गया था. सीमा हैदर को खर्च के लिए 70-80 हजार रुपए महीने भेजता था. मकान का किराया, बच्चों की स्कूल फीस, घर खर्च के बाद सीमा 20-25 हजार रुपए की बचत करती थी. उसने अपने गांव में 1 लाख रुपए की 20 महीने की 2 कमेटी (लोगों के समूह द्वारा पैसे जोड़े जाना) भी डाल रखी थी.

साल 2021 में दोनों कमेटियों के खुलने के बाद सीमा को 2 लाख रुपए मिले. इस तरह साल का 4 से 5 लाख रुपए सालाना बच जाता था. सीमा अपनी बचत को सारा पैसा मकान मालिक की बेटी के पास रखती थी. एक लाख हैदर के पिता ने भेजे थे. इसके अतिरिक्त एक बार हैदर ने ढाई लाख सऊदी से एक साथ सीमा को भेजे थे. रिश्तेदारों की मदद से एक लाख 20 हजार रुपए से 39 गज का मकान सीमा ने अपने नाम से खरीद लिया था. 3 महीने बाद जनवरी 2022 में मकान सीमा ने 12 लाख रुपए खरीदा गया मकान बेच दिया था, क्योंकि उसे सचिन के पास आना था.

नहीं मिले जासूस होने के सबूत
यूपी पुलिस का कहना है कि अभी तक पूछताछ और जांच पड़ताल में सीमा हैदर के पाकिस्तानी जासूस होने के सबूत नहीं मिले हैं. जांच जारी है. फिलहाल यह मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है.

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...