7.6 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्ययूपी : भाजपा विधायक को एडीओ ने नहीं पिलाई चाय, तो कर...

यूपी : भाजपा विधायक को एडीओ ने नहीं पिलाई चाय, तो कर दिया गया ट्रांसफर, हापुड़ में गजब मामला

Published on

हापुड़:

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में सरकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में चाय परोसने को लेकर हापुड़ से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक विजयपाल आढ़ती और पंचायत सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) बिशन सक्सेना के बीच गुरुवार को तीखी नोकझोंक हुई। विवाद तब शुरू हुआ, जब एडीओ बिशन सक्सेना ने कथित तौर पर चाय की व्यवस्था करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) ने उन्हें गढ़मुक्तेश्वर स्थानांतरित कर दिया। हालांकि, विधायक ने सख्त कार्रवाई की मांग की है।

राज्य सरकार के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के खत्म होने के बाद खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) श्रुति सिंह ने विधायक को जाने से पहले चाय पर आमंत्रित किया। चाय में देरी होने पर आढ़ती ने एक अन्य आधिकारिक व्यस्तता का हवाला देते हुए चाय जल्दी लाने का अनुरोध किया। जब बीडीओ श्रुति सिंह ने सक्सेना से चाय की व्यवस्था में देरी के बारे में पूछा तो उन्होंने कथित तौर पर गुस्से में कहा कि मैं पहले ही एक बार चाय परोस चुका हूं। क्या मैं सारे दिन चाय परोसूं?

इससे तीखी बहस हुई और आढ़ती ने भी आरोप लगाया कि बिशन सक्सेना ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया। घटना के बाद डीएम ने बिशन सक्सेना को हापुड़ से गढ़ ब्लॉक में स्थानांतरित करने का आदेश दिया। हालांकि, विधायक आढ़ती ने कहा कि यह काफी नहीं है। मैं इस मामले को मुख्यमंत्री तक ले जाऊंगा। बीडीओ और एडीओ दोनों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

वहीं, बिशन सक्सेना ने अपना बचाव करते हुए कहा कि मैं विधायक से उम्र में बड़ा हूं और आधिकारिक पद पर हूं। मैं कोई चपरासी नहीं हूं, जो चाय की व्यवस्था करूं। हमने एक बार चाय पिलाई थी, लेकिन उन्होंने फिर से चाय की मांग की। इसके अलावा विधायक ने मुझसे खराब लहजे में बात की।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...