13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeराज्यUP: शारदा नदी में नाव पलटी, 3 की मौत, रेस्क्यू कर 7...

UP: शारदा नदी में नाव पलटी, 3 की मौत, रेस्क्यू कर 7 लोगों की बचाई जान, अंतिम संस्कार में जा रहे थे ग्रामीण

Published on

सीतापुर,

यूपी के सीतापुर में एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां आज शनिवार की सुबह शारदा नदी में एक नाव पलट गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया. यह हादसा तब हुआ, जब कुछ लोग एक शव का अंतिम संस्कार करने के लिए नदी पार कर रहे थे. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय प्रशासन तुरंत राहत एवं बचाव कार्य में जुट गया.

जानकारी के अनुसार, घटना आज सुबह करीब 11 बजे तंबौर क्षेत्र के रतनगंज इलाके में हुई. यहां दिनेश गुप्ता नाम के व्यक्ति की मौत हो गई, जिसके बाद परिजन शव लेकर नाव से नदी पार कर रहे थे. शारदा नदी के किनारे स्थित एक टीले पर अंतिम संस्कार के लिए जा रहे थे, उसी दौरान नाव पलट गई. नाव में एक दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे. जैसे ही नाव पलटी, नदी में डूबने से बचने के लिए लोग इधर-उधर तैरने लगे. देखते ही देखते स्थिति भयावह हो गई.

नाव पलटी तो स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बचाव कार्य शुरू कर दिया. कुछ लोग तुरंत पानी में कूद गए और डूब रहे लोगों को बचाने का प्रयास करने लगे. इसी बीच सूचना मिलते ही गोताखोरों की टीम भी मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई.

गोताखोरों की मदद से तीन लोगों के शव निकाले गए, जिनकी पहचान 13 वर्षीय कुमकुम, नीरज की पत्नी खुशबू और जगदीश के पुत्र संजय के रूप में हुई है. वहीं, 7 अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इनमें 13 साल की किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है, उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. अधिकारियों ने कहा कि नाव में अधिक लोगों के सवार होने की वजह से यह हादसा हुआ. प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में शोक की लहर है.

Latest articles

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

More like this

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही सरकार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमनाथ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन...

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगी ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’, महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1000 और ₹1500

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बड़ी ऐतिहासिक घोषणा करते...