5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यUP: नदी की उफनती धारा में फंसी हरिद्वार जा रही बस, JCB...

UP: नदी की उफनती धारा में फंसी हरिद्वार जा रही बस, JCB के जरिये यात्रियों को किया जा रहा है रेस्क्यू

Published on

बिजनौर,

मॉनसून के चलते देश के अधिकांश राज्यों में मूसलाधार बारिश जारी है. कई राज्यों में बारिश ने बड़ी मुसीबत खड़ी कर दी है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश के चलते जानमाल का भारी नुकसान हुआ है. पिछले कुछ दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश के भी कई इलाकों में बारिश दर्ज की कई है. बिजनौर में कई गांव बाढ़ से प्रभावित हैं. गंगा का जल स्तर बढ़ने से लोगों के घर डूब गए हैं.

नदी के तेज बहाव के बीच फंस गई बस
बिजनौर में भागूवाला की कोटावाली नदी का जलस्तर काफी ज्यादा बढ़ गया है. यह नदी अपने पूरे उफान पर है. इस बीच नजीबाबाद से हरिद्वार जा रही रूपहडिया डिपो की बस नदी के तेज बहाव में फंस गई. बस में दो दर्जन से ज्यादा यात्री मौजूद थे. नदी में बस फंसने के बाद यात्रियों चीख-पुकार मच गई. पानी के तेज बहाव चलते प्रशासन को बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है. फिलहाल जेसीबी मशीन के सहारे पुल के ऊपर से सवारियों को निकाला जा रहा है.

गंगा के साथ अन्य सहायक नदियां भी उफान पर
बिजनौर में पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के चलते ऊपर से आने वाले पानी के कारण गंगा और सहायक नदियां सभी उफान पर हैं जिसके चलते गंगा और नदी किनारे बसे गांव में अभी भी बाढ़ का पानी भरा है जिस कारण लोगों को आवागमन सहित कई अन्य परेशानियां हो रही है जबकि उनके खेत खलियान सभी पानी में डूब गए हैं. कई गांवों में जलभराव से लोगों के सामने भारी समस्या उत्पन्न हो रही है. आवागमन के लिए किसी तरह नांव का सहारा लिया जा रहा है. पशुधन का काफी नुकसान हुआ है. अपने मवेशियों को खिलाने के लिए चारे की कमी हो गई है.

प्रदेश के 13 जिलों में बाढ़ का कहर
उत्तर प्रदेश में 13 जिले बाढ़ का कहर झेल रहे हैं. आंकड़ों के मुताबिक आगरा, अलीगढ, बिजनौर, बदांयू, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, मथुरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शाहजहांपुर और शामली के 385 गांवों के 46,830 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. इन जिलों में बाढ़ की स्थिति और भी भयावह हो सकती है. मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकतर जिलों में अगले कुछ दिनों तक बारिश की चेतावनी जारी की है.

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...