20.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यUP: पकड़ा हाथ, फिर घसीटकर ले गए अंदर...सिपाहियों ने महिला से की...

UP: पकड़ा हाथ, फिर घसीटकर ले गए अंदर…सिपाहियों ने महिला से की छेड़खानी

Published on

कानपुर,

उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस की खाकी पर एक बार फिर दाग लगा है. दरअसल, यहां के लालपुर चौराहे पर एक सब्जी की दुकान में नशे बाजी कर रहे हैं कुछ लोगों की दुकान मालिक ने पुलिस से शिकायत की, जिसकी जांच करने पीआरबी गाड़ी से पुलिस जवान पहुंचे, जो खुद ही नशे में थे और नशे में उन्होंने घर में घुसकर दुकान वाले की पत्नी से ही छेड़खानी की.

आरोप है कि पुलिसवाले उसकी पत्नी का हाथ पकड़ कर कमरे के अंदर घसीट ले गए. इसके बाद महिला चिल्लाती हुई बाहर निकली. आसपास के लोगों को बुला लिया. महिला के चिल्लाने से घबराए पुलिसकर्मी भागने लगे तो महिला ने पुलिस जीप में ही एक पुलिस वाले को पकड़ कर कपड़ों से पिटाई शुरू कर दी. फिर चौराहे पर काफी हंगामा हुआ.

एक सिपाही तो मौके से भाग गया तो दूसरे को थाने की पुलिस ने आकर पकड़ लिया. पति का आरोप है कि मैं घर में खाना खा रहा था, तभी दोनों सिपाही आए, बगल की दुकान का ताला खोल कर दारु पी और मेरे घर में मेरी पत्नी लेटी थी, उसके पास घुस गए, उसका हाथ पकड़ा छेड़खानी की, एक सिपाही जीप में बैठा है, एक भाग गया.

इस मामले में हंगामा बढ़ता देख पुलिस अधिकारियों ने दोनों सिपाहियों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराकर कार्रवाई शुरू की है. एडीसीपी अंकिता शर्मा का कहना है कि महिला की शिकायत पर थाने में एफआईआर दर्ज करके दोनों सिपाहियों पर कार्रवाई की जा रही है, दोनों सिपाहियों के नाम हरिओम और सुशांत है.

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this