26.9 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यUP: पुलिसकर्मियों और होमगार्ड पर लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, मुरादाबाद में कांस्टेबल...

UP: पुलिसकर्मियों और होमगार्ड पर लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, मुरादाबाद में कांस्टेबल ने की खुदकुशी

Published on

मुरादाबाद ,

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के मझोला थाना क्षेत्र में कांस्टेबल अमित कुमार ने रविवार को आत्महत्या कर ली. पुलिस को उनके कमरे से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उन्होंने डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मियों और होमगार्ड पर उत्पीड़न का आरोप लगाया. कांस्टेबल अमित कुमार 2016 में भर्ती हुए थे और मुरादाबाद में यूपी 112 पीआरवी में तैनात थे. वो प्रकाश नगर में किराए के मकान में रहते थे, जबकि उनकी पत्नी संतोष और दो बेटे ऋषभ व अंशुल गजरौला में रहते हैं.

जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह जब काफी देर तक उनका दरवाजा नहीं खुला और फोन भी नहीं उठा, तो मकान मालिक ने खिड़की से देखा. तो अमित फंदे से लटके हुए थे, इसके बाद पुलिस और उनके परिवार को सूचना दी गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.

पुलिस कांस्टेबल ने की खुदकुशी
पुलिस को मृतक के कमरे से एक डायरी मिली, जिसमें सुसाइड नोट था. नोट में अमित ने लिखा कि डायल 112 पर तैनात उनके साथी सिपाही और होमगार्ड उन्हें 40 लीटर पेट्रोल के मामले में ब्लैकमेल कर रहे थे और विभागीय कार्रवाई की धमकी दे रहे थे.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
इस घटना पर एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट में कुछ लोगों के नाम लिखे हैं, जिनके खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...