25.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्ययूपी में शराबियों की बल्ले बल्ले : क्रिसमस, नये साल पर...

यूपी में शराबियों की बल्ले बल्ले : क्रिसमस, नये साल पर रात 11बजे तक खुलेंगी शराब की दुकानें

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में शराब के शौकीनों के लिए राहत भरी खबर आ रही है। आबकारी विभाग ने आगामी त्योहार और नए साल को ध्यान में रखते हुए एक बाद निर्णय लिया है। विभाग ने क्रिसमस और नए साल पर शराब की दुकानें देर तक खोलने का फैसला लिया है। आदेश के मुताबिक, इन मौकों पर एक घंटा देर से शराब की दुकानें बंद होंगी। बता दें, प्रदेश में शराब की दुकानें रात 10 बजे तक खुलती है।

यूपी के आबकारी आयुक्त डॉक्टर आदर्श सिंह की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक, 25 दिसंबर को मनाए जाने वाले क्रिसमस और नए साल के अवसर पर 31 दिसंबर को रात 11 बजे तक शराब की दुकानें खुलेंगी। इस तरह 24 दिसंबर, 25 दिसंबर और 31 दिसंबर को सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक शराब की दुकानें खुलेंगी। आम दिनों में सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक शराब की दुकान खुलती है। आबकारी आयुक्त डॉ आदर्श सिंह की ओर से इस संबंध में 12 दिसंबर को पत्र लिखा गया है। जिसको सभी जिलाधिकारी और लाइसेंस प्राधिकारी को पत्र भेजा गया है।

बता दें, नए साल को लेकर यूपी के लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस मौके को पूरी तरह से एन्जॉय करने के लिए बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से बाहर निकल कर होटल, रेस्टोरेंट समेत अन्य जगह पर आयोजित होने वाली पार्टियों में शिरकत करते हैं। वहीं नए साल के जश्न में लोग शराब का भी सेवन करते हैं। जिससे आबकारी विभाग को बड़ा मुनाफा होता है।

बताया जा रहा है कि विभाग ने इसे ध्यान में रखते हुए शराब की दुकानें देर तक खोलने का फैसला लिया है। हालांकि शराब बवाल व एक्सीडेंट की वजह बनता रहा है। लोग शराब के अधिक सेवन से अपना संतुलन खो बैठते हैं। जिससे निपटने के लिए पुलिस प्रशासन को एक्स्ट्रा एक्टिव रहना पड़ता है।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this