9.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्ययूपी : 'पत्नी बनकर रहोगी तो हर महीने पांच हजार दूंगा...', ससुर...

यूपी : ‘पत्नी बनकर रहोगी तो हर महीने पांच हजार दूंगा…’, ससुर की हरकतों से तंग आकर थाने पहुंची बहू

Published on

बांदा,

यूपी के बांदा में हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां अपने ससुर की गंदी नीयत और उसकी हरकतों से तंग आकर बहू पुलिस थाने पहुंच गई. बहू का आरोप है कि ससुर मुझसे कहता है कि पत्नी बनकर रहोगी तो हर महीने पांच हजार रुपये दूंगा. इतना ही कहीं आने-जाने पर पीछा भी करता है. पुलिस ने आरोपी ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

यह मामला बिसंडा थाना क्षेत्र का है, यहां रहने वाली एक महिला ने थाना में शिकायत के दौरान बताया कि मेरा ससुर मेरे साथ छेड़खानी करता है, इसके अलावा कहता है कि पत्नी बनकर रहो तो हर महीने पांच हजार रुपये दूंगा. मैं कहीं भी जाती हूं तो पीछा करता है, जब इसकी शिकायत मैंने अपने पति और सास को बताया तो उन्होंने भी मदद नहीं की. पति बाहर रहकर मजदूरी करते हैं.

ससुर से परेशान होकर महिला मायके आ गई, ससुर ने धमकी भी दी कि यदि तुम यहां आओगी तो पत्नी बनकर रहोगी, वरना जान से मार दूंगा. पति भी अपने पिता के पक्ष में है. पीड़ित महिला ने पुलिस से शिकायत कर आरोपी ससुर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

इस मामले में बिसंडा थाने के SHO श्यामबाबू शुक्ला ने आजतक को बताया कि मामला संज्ञान में आया है. शिकायत के आधार पर तत्काल ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. मामले की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...