13.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यUP: लखनऊ में लिव-इन पार्टनर ने कर दी युवती की हत्या, सीने...

UP: लखनऊ में लिव-इन पार्टनर ने कर दी युवती की हत्या, सीने और सिर में मारी गोली

Published on

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में एक युवती को उसके लिव-इन पार्टनर ने गोली मार दी. इससे युवती की मौत हो गई. हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. पुलिस का कहना है कि युवती तलाकशुदा थी. वह आरोपी के साथ लिव-इन में कई महीने से रह रही थी. फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, रिया नाम की तलाकशुदा युवती पैराडाइज क्रिस्टल अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 203 में रहती थी. उसे ऋषभ नाम के युवक ने गोली मार दी. लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के स्थित पैराडाइज अपार्टमेंट के सी ब्लॉक में ऋषभ सिंह भदौरिया रिया गुप्ता नाम की युवती के साथ रहता था. रिया गोमतीनगर की रहने वाली थी.

वारदात से पहले हुआ था दोनों के बीच विवाद
घटना से पहले रिया और ऋषभ के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. लड़ाई-झगड़े के बीच ऋषभ ने रिया को गोली मार दी, इससे उसकी मौत हो गई. कृष्णा नगर निवासी ऋषभ ने वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया.

घटना की वजह तलाशने में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि आरोपी ने युवती के सीने और सिर में गोली मारी. घटना के पीछे क्या वजह रही, इसकी जांच-पड़ताल की जा रही है.

घटना को लेकर क्या बोले एडीसीपी?
ADCP शशांक सिंह के मुताबिक, ऋषभ सिंह भदौरिया ने युवती को गोली मार दी थी. इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जायजा लिया. आगे की जानकारी की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फोरेंसिक की टीम भी मौके पर जांच कर रही है.

 

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...