4.8 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्ययूपी: घर से भागकर जा रहे थे प्रेमी-प्रेमिका, रास्ते में हुआ झगड़ा...

यूपी: घर से भागकर जा रहे थे प्रेमी-प्रेमिका, रास्ते में हुआ झगड़ा तो युवक ने चाकू से गोदकर युवती को उतारा मौत के घाट

Published on

हापुड़ ,

यूपी के हापुड़ से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. जहां सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका पर चाकू से कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था. विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में प्रेमी ने प्रेमिका की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. इसके बाद वो प्रेमिका का शव हाइवे के किनारे फेंक कर फरार हो गया. फिर खुद ही फोन कर पुलिस को इसकी सूचना दी.

बता दें कि घटना हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र की है. पुलिस की पूछताछ के बाद जो जानकारी मिली है कि उसके मुताबिक, आरोपी का नाम गुलबेज है. वो रामपुर के सहजाद नगर का रहने वाला है. उसकी प्रेमिका मुस्केजहां भी उसी मोहल्ले की रहने वाली थी. पिछले चार-पांच वर्षों से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था.

आज गुलबेज और मुस्केजहां दोनों घर से भागकर नोएडा जा रहे थे. लेकिन बीच रास्ते दोनों में किसी बात को लेकर बहस हो गई. गुलबेज और मुस्केजहां गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के फुलड़ी नहर पर आकर लड़ने लगे. इसी दौरान गुलबेज ने चाकू निकालकर मुस्केजहां पर हमला कर दिया. इस हमले में मुस्केजहां की मौत हो गई.

झाड़ियों में पड़ी थी लड़की की लाश
गुलबेज अपनी प्रेमिका मुस्केजहां का शव नहर की पटरी पर छोड़कर मौके से भाग गया. इसके बाद खुद ही 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को इसकी सूचना दी. फिलहाल, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. घटना की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश मिश्रा ने बताया कि एक युवक द्वारा 112 पर फोन कर सूचना दी गई थी कि उसने नहर पटरी पर अपनी प्रेमिका की चाकू से वार कर हत्या कर दी है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और फिर बाद में अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी की निशानदेही पर मृतका के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...