8.8 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeराज्यUP: शराब पिलाई, छह महीने तक शारीर‍िक शोषण किया, अब ब्लैकमेल...नौकरी के...

UP: शराब पिलाई, छह महीने तक शारीर‍िक शोषण किया, अब ब्लैकमेल…नौकरी के नाम पर ठगी गई लड़क‍ियों ने सुनाई आपबीती

Published on

बांदा ,

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां तीन युवकों ने नौकरी का झांसा देकर तीन युवतियों के साथ दुष्कर्म किया. आरोपियों ने आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया और छह महीने तक उनका शारीरिक शोषण करते रहे. पीड़ित युवतियों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

शहर कोतवाली क्षेत्र की तीन युवतियों ने पुलिस को बताया कि तीन लोग नौकरी दिलाने के बहाने उन्हें बुलाते थे और फिर शराब और सिगरेट पिलाकर जबरन शोषण करते थे. पीड़ित युवतियों का कहना है कि उनका अश्लील वीडियो बनाकर धमकाया गया. अगर हम विरोध करेंगे तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर उनके घरवालों को भेज देंगे.

शराब और सिगरेट पिलाकर तीन युवतियों का शोषण
पीड़ित युवतियों ने बताया कि छह महीने तक धमकी और दुष्कर्म सहने के बाद उन्होंने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. उनका कहना है कि कई और लड़कियां भी इन आरोपियों के जाल में फंस चुकी हैं, लेकिन डर के कारण बोल नहीं पा रही हैं.

इस घटना पर एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पीड़िताओं का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है, पुलिस को पेन ड्राइव में कुछ आपत्तिजनक वीडियो भी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
सीओ स्तर पर मामले की जांच जारी है और पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के बाद कठोर कार्रवाई करने की बात कही है. घटना के बाद से युवतियों में डर का माहौल है. पुलिस द्वारा उनकी काउंसलिंग भी कराई जा रही है.

Latest articles

मध्य प्रदेश में आग उगल रहे सूरज, पारा पहुंचा 45 डिग्री पार

भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।...

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...