9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्ययूपी : एकता हत्याकांड में नया ट्वीस्ट, क्राइम सीन पर पहुंची स्टेट...

यूपी : एकता हत्याकांड में नया ट्वीस्ट, क्राइम सीन पर पहुंची स्टेट फोरेंसिक टीम, खोपड़ी का होगा MRI

Published on

कानपुर:

यूपी के कानपुर में चर्चित एकता मर्डर केस की यादें आज भी लोगों के जहन में ताजा हैं। शुक्रवार को एकता हत्याकांड में स्टेट फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का जायजा लिया। इसके साथ ही स्टेट फोरेंसिक टीम ने इस केस से संबंधित पुलिस अधिकारियों से चर्चा की। डीएम कंपाउंड के ऑफिसर्स क्लब में एकता के शव को दफना गया था। एकता के शव को जिस स्थान पर दफनाया गया था, फोरेंसिक टीम ने स्थान से मिट्टी के नमूने लिए। शव की खोपड़ी का सिटी स्कैन और एमआरआई कराने को कहा है। इसके साथ ही सुरक्षित रखे विसरा की दोबारा जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

सिविल लाइन गोपाल विहार मयूर शेयर ट्रेडिंग कंपनी में कार्यरत राहुल गुप्ता की पत्नी एकता गुप्ता (35) की 24 जून 2024 को ग्रीन पार्क स्थित जिम से लापता हो गई थीं। पुलिस इसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही थी। लेकिन बीते 26 अक्टूबर 2024 को प्रकरण में नया मोड़ आ गया। कोतवाली पुलिस ने विमल सोनी को गिरफ्तार कर ऑफीसर्स कॉलोनी से एकता का शव (कंकाल) बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस की कहानी लोगों के गले नहीं उतर रही थी।

अकेले दिया वारदात को अंजाम
पुलिस ने जिम ट्रेनर विमल सोनी की शादी में रोड़ा बनने को हत्या का आधार बनाया था। इस परेशानी से बचने के लिए विमल ने एकता को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया था। इसके साथ ही पुलिस की चार्जशीट के अनुसार विमल ने इस हत्या को अकेले ही अंजाम दिया था, हत्या से लेकर शव दफनाने तक उसने किसी की मदद नहीं ली। लेकिन पुलिस की कहानी एकता के परिजनों को हजम नहीं हुई थी। एकता के पति शेयर कारोबारी राहुल गुप्ता ने दावा किया था कि पत्नी का विमल से अफेयर नहीं था।

केस डायरी, फोटो-वीडियो का अध्यन किया
विमल की निशानदेही पर जब गड्ढे से शव निकाला गया था तो सिर्फ हड्डियां ही मिली थीं। कपड़ों में मिट्टी लगी थी। पोस्टमॉर्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं था। कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारियों ने जांच के लिए स्टेट फोरेंसिक को पत्र लिखा था। शुक्रवार को स्टेट फोरेंसिक सेल के संयुक्त निदेशक डॉ कीर्तिवर्धन सिंह अपनी टीम के साथ कोतवाली पहुंचे। जांच टीम ने तीन घंटे तक केस डायरी देखी। इसके साथ ही गड्ढे शव को निकलते समय के वीडियो और फोटो का अध्यन किया।

पुलिस पूरक चार्जशीट दाखिल करेगी
डॉ कीर्तिवर्धन सिंह अपनी टीम के साथ डीएम कंपाउंड ऑफिसर्स क्लब पहुंचे। जहां पर एकता के शव को दफनाया गया था। जांच टीम ने गड्ढे से मिट्टी के नमूने लिए। डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार के मुताबिक एकता हत्याकांड में स्टेट फोरेंसिक सेल के संयुक्त निदेशक ने जांच की है। टीम ने खोपड़ी की सिटी स्क्रैन और एमआरआई कराने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट आने पर पुलिस पूरक चार्जशीट दाखिल करेगी

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...