9.5 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यUP : शादी का झांसा देकर महिला सिपाही से रेप, फिर मांगे...

UP : शादी का झांसा देकर महिला सिपाही से रेप, फिर मांगे 5 लाख रुपये और लग्जरी कार

Published on

कौशांबी,

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक महिला सिपाही के साथ रेप का मामला सामने आया है. पीड़िता का आरोप है कि शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया. महिला सिपाही ने प्रयागराज एडीजी से शिकायत करते हुए इंसाफ गुहार लगाई है. ADG के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी सिपाही समेत उसके पिता, मां और भाई खिलाफ केस दर्ज किया जांच शुरू कर दी है.

पीड़िता का आरोप है कि ट्रेनिंग के दौरान उसकी मुलाकात एटा जिले के रहने वाले कांस्टेबल रूम सिंह से हुई थी. सजातीय होने के बाद दोनों की नजदीकियां बंढ़ी और कांस्टेबल ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए. दबाव के चलते रूम सिंह ने फरवरी में उसके साथ सगाई कर ली. लेकिन शादी के लिए 5 लाख रुपये और लग्जरी कार की डिमांड करने लगा.

शादी का झांसा देकर महिला सिपाही से रेप
महिला पुलिसकर्मी के परिजनों ने जब इस डिमांड को पूरी करने से इनकार कर दिया तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया. बताया जा रहा है कि सिपाही रूम सिंह की तैनाती इन दोनों झांसी जिले में है. महिला सिपाही का आरोप है कि रूम सिंह से मिलने वह झांसी गई तो वहां उसके मारपीट की गई.

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया
इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर ने कहा कि थाना संदीपन घाट में एक मुकदमा पंजीकृत किया गया है. एक महिला आरक्षी है उनका आरोप है कि जनपद झांसी में तैनात सिपाही ने उनके साथ शादी का वादा किया था. अब वह शादी से इनकार कर रहा है. इसमें एक मुकदमा पंजीकृत किया गया है जो भी साक्ष्य पाए जाएंगे उसी के तहत कार्रवाई की जाएगी.

 

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...