15.4 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यUP: शाहजहांपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, हिन्दू पिता ने चार...

UP: शाहजहांपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, हिन्दू पिता ने चार बच्चों का गला रेता, फिर लगाई फांसी

Published on

शाहजहांपुर,

शाहजहांपुर के मानपुर चचरी गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां गांव के राजीव ने अपने ही चार मासूम बच्चों की गला काटकर हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना के बाद से इलाके में मातम पसरा हुआ है और हर कोई हैरान है कि आखिर यह दर्दनाक कदम क्यों उठाया गया.

राजीव की पत्नी मायके गई हुई थी और उसका बाबा घर के बाहर सो रहा था. सुबह जब बाबा पृथ्वीराज कठेरिया ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, तो वह अंदर से बंद मिला. किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर गए बाबा ने जो नजारा देखा, वह बेहद खौफनाक था. चारों बच्चे खून से लथपथ पड़े थे और राजीव का शव फांसी के फंदे पर लटका था.

चार बच्चों की हत्या के बाद युवक ने लगाई फांसी
पुलिस के मुताबिक, राजीव ने अपनी 13 साल की बेटी स्मृति, 9 साल की बेटी कीर्ति, 7 साल की बेटी प्रगति और 5 साल के बेटे ऋषभ की बेरहमी से हत्या की. सभी बच्चों की गला रेतकर हत्या की गई थी. हत्या के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और राजीव के इस कदम के पीछे की वजह जानने के लिए परिवार और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
पड़ोस में रहने वाले पृथ्वीराज कठेरिया ने पुलिस को बताया कि सुबह जब दरवाजा खुलवाने की कोशिश की तो अंदर से बंद था. किसी तरह अंदर पहुंचे तो देखा कि चारों बच्चे खून से सने पड़े थे और राजीव फांसी पर लटका था. यह नजारा देखकर मेरी रूह कांप गई.

वहीं इस घटना पर पुलिस अक्षीक्षक राजेश द्विवेदी का कहना है कि राजीव नाम के शख्स ने रात में अपने चार बच्चों की हत्या की और फिर खुद भी फांसी के फंदे पर लटक गया. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...