10.9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यUP: GF के साथ रंगरेलियां मना रहा था सिपाही, पड़ोसियों ने पकड़कर...

UP: GF के साथ रंगरेलियां मना रहा था सिपाही, पड़ोसियों ने पकड़कर पीटा

Published on

हमीरपुर,

यूपी के हमीरपुर जिले में पुलिस वर्दी को शर्मसार करने वाला मामला सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है. बीती रात एक सिपाही अपनी प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मनाते हुए अर्ध नग्न हालत में पकड़ा गया. उसकी लोगों ने जमकर पिटाई करने के बाद उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है.

अर्धनग्न हालत में सिपाही गिड़गिड़ाते हुए खुद को छोड़ने की मांग करता दिखाई दे रहा था, लेकिन लोग उसको पकड़े हुए उसका चेहरा दिखाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं. बाद में मामले की सूचना पर पहुंची थाने की पुलिस ने सिपाही को लोगों के कब्जे से छुड़ाकर सिपाही और उसकी प्रेमिका को थाने ले गई है.

यह पूरा मामला सुमेरपुर थाना इलाके का है. सुमेरपुर थाने में पिछले कई सालों से तैनात सिपाही अमन सिंह का सुमेरपुर कस्बे की थाने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है. सिपाही अक्सर कांशीराम कॉलोनी जाया करता था और वहां प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मनाया करता था, जिसको लेकर पड़ोसियों को एतराज था.

बीती देर रात फिर से जब सिपाही अमन सिंह मोटर साइकिल से अपनी प्रेमिका को लेकर कांशीराम कॉलोनी पहुंचा और दोनों एक कमरे में बंद हो कर रंगरेलियां मना रहे थे, तभी पड़ोसियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने कमरे का दरवाजा खुलवा कर सिपाही अमन को अर्धनग्न हालत में जमकर पीटा और उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.

सिपाही को पीटे जाने की सूचना जैसे ही सुमेरपुर थाना पुलिस को लगी तो पुलिस के हाथ पैर फूल गए. पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस अपने सिपाही सहित युवती को अपने साथ थाने ले गई है. हमीरपुर के सीओ सदर रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि सुमेरपुर के थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है की सिपाही के खिलाफ कार्यवाही के लिए तुरंत रिपोर्ट भेजें.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...