25.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्ययूपी : दलित युवक की घुड़चढ़ी के दौरान पथराव, दलित दूल्हे को...

यूपी : दलित युवक की घुड़चढ़ी के दौरान पथराव, दलित दूल्हे को घोड़े से नीचे गिराया, 5 गिरफ्तार

Published on

बुलंदशहर

यूपी के बुलंदशहर में एससी वर्ग के एक युवक की घुड़चढ़ी को दूसरे पक्ष ने रोक दिया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही चार नामजद समेत अन्य अज्ञात आरोपियों पर मारपीट व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। साथ ही बताया कि आरोपियों ने विरोध करने पर पथराव भी कर दिया। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव टिटौटा निवासी नन्दराम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गत 11 दिसंबर को उनके पुत्र रोबिन की घुड़चढ़ी हो रही थी। घुड़चढ़ी के दौरान गांव के ही दिनेश व उसके साथी ने घुड़चढ़ी रोककर दूल्हे को नीचे गिरा दिया।

घोड़ी से नीचे गिरते ही मौके पर मौजूद दिनेश के साथी कलुआ, मांगे, पुरुषोत्तम, प्रमोद सहित आठ दस अज्ञात लोगों ने दूल्हे के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने घुड़चढ़ी के दौरान पथराव कर डीजे में भी तोड़फोड़ की। घुड़चढ़ी में मौजूद महिलाओं के साथ भी अभद्रता की गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि जिस युवक की घुरचढ़ी हो रही थी वह यूपी पुलिस में सिपाही है और पत्नी भी बीएसएफ में सिपाही है। फिलहाल इस घटना को लेकर पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी देहात रोहित मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पांच लोगों को इस मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this