12.1 C
London
Thursday, June 11, 2026
Homeराज्यUP: Thar के सामने जो आया उसे मारी टक्कर, नोएडा से खौफनाक...

UP: Thar के सामने जो आया उसे मारी टक्कर, नोएडा से खौफनाक वीडियो वायरल

Published on

नोएडा,

नोएडा में थार चालक के आतंक का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें सचिन नाम का युवक सेक्टर-16 की कार मार्केट में एक दुकानदार से मारपीट करता दिख रहा है. घटना सेक्टर-16 की Whole Saler नाम की दुकान की है, जहां यूसुफ नाम के व्यक्ति की दुकान है. सचिन अपनी थार गाड़ी में स्टिकर लगवाने आया था, लेकिन स्टिकर के साइज को लेकर दुकान कर्मचारी फिरोज से बहस करने लगा. फिरोज के मुताबिक, सचिन ने पहले गाली-गलौज की और फिर अचानक हमला कर दिया.

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सचिन ने फिरोज को बुरी तरह पीटा और उसे जमीन पर गिरा दिया. मारपीट होते देख दुकान के बाहर भीड़ जमा हो गई. जब लोगों ने विरोध करना शुरू किया तो सचिन अपनी थार में बैठकर भाग गया और कई गाड़ियों को टक्कर मारते हुए फरार हो गया.

थार चालक ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर
पीड़ित फिरोज ने बताया कि इस तरह की घटनाएं मार्केट में अक्सर होती रहती हैं. दबंग लोग काम के बाद पैसे नहीं देते और मारपीट करते हैं. घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि थार चालक रॉन्ग साइड में घुस गया. आसपास लोग डर कर इधर-उधर भागने लगे. तभी सेंट्रो कार में टक्कर मारी और कई स्कूटी और बाइक को टक्कर मारता हुआ फरार हो गया. इस दौरान सड़क पर डर का माहौल पैदा हो गया. पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Latest articles

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

More like this

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

राजस्थान आवासन मंडल की 255वीं बैठक: आमजन के लिए किफायती आवास और इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार के कई बड़े प्रस्तावों को मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व तथा नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर...

चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान ने 335 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के 'मिशन रोजगार' के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को...