9.5 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्ययूपी : बरेली में मुस्लिम इलाके से कांवड़ यात्रा निकालने पर फिर...

यूपी : बरेली में मुस्लिम इलाके से कांवड़ यात्रा निकालने पर फिर बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Published on

बरेली ,

यूपी के बरेली में कांवड़ यात्रा निकालने को लेकर फिर से बवाल हुआ है. मुस्लिम बाहुल्य इलाके से कांवड़ निकालने की जिद पर अड़े कांवड़ियों और कांवड़ यात्रा में मौजूद डीजे की परमीशन को लेकर विवाद कर रहे मुस्लिम युवकों पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया. डीजे के साथ कांवड़ यात्रा निकाली जा रही थी. मुस्लिम समाज के लोग इसका विरोध कर रहे थे. कांवड़िए कांवड़ यात्रा निकालने पर अड़े हुए थे. पुलिस ने कांवड़ियों को समाझाया. जब उन लोगों ने पुलिस की बात नहीं मानी तो पुलिस को सख्ती दिखानी पड़ी. पुलिस द्वारा कांवड़ियों पर लाठीचार्ज किया गया. पुलिस की सख्ती के कई वीडियो भी सामने आए हैं.

दरअसल, बरेली के बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में कांवड़ निकालने की जिद पर अड़े कांवड़ियों पर पुलिस लाठीचार्ज किया. इलाके से डीजे के साथ कांवड़ यात्रा निकाले जाने का मुस्लिम समुदाय विरोध कर रहा था. डीजे की परमीशन को लेकर मुस्लिम समुदाय और कांवड़िए आमने-सामने आ गए थे. जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया था, लेकिन युवक कांवड़ यात्रा निकालने पर अड़े हुए थे. वहीं, मुस्लिम समाज के युवक भी विरोध कर रहे थे.

जब दोनों पक्षों में से कोई भी मानने को राजी नहीं हुआ तो पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कई थानों की पुलिस को बारादरी क्षेत्र में बुलाया और दोनों पक्षों पर सख्ती दिखाते हुए लाठीचार्ज किया. पुलिस की मार से बचने से लिए इलाके में भगदड़ मच गई. दोनों ही पक्षों के लोग भागते नजर आए.

पुलिस ने डीजे पर मौजूद युवकों को नीचे उतारा और उन पर जमकर डंडे बरसाए. इलाके में शोर मच गया. और जिसको जहां जगह मिली वह वहां पर छुप गया. मौके से जो वीडियो सामने आए हैं, उनमें नजर आ रहा है कि पुलिस के जवान हाथ में डंडा लिए युवकों की भीड़ के पीछे दौड़ रहे हैं और भीड़ भागती नजर आ रही है. एक और वीडियो में दर्जनों युवक घर के अंदर घुसते नजर आ रहे हैं.

ड्रोन से रखी जा रही नजर, डीजे जब्त
पुलिस फोर्स और रैपिड एक्शन टीम इलाके में मौजूद है. स्थिति पर नजर रखने के लिए पूरे इलाके पर ड्रोन से नजर रही जा रही है. पुलिस की टीम इलाके में मौजूद नूरी मस्जिद पर तैनात की गई है. मौके पर सिटी एसपी, एडीएम सहित अन्य पुलिसकर्मी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं. पुलिस ने डीजे जब्त कर लिया है.

23 जुलाई को भी हुआ था विवाद
बरेली में 23 जुलाई (रविवार) को कांवड़ियों पर पथराव के साजिशकर्ता सपा नेता और पूर्व पार्षद उस्मान अली और साजिद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. कांवड़ियों के जत्थे पर पथराव उस समय किया गया, जब यात्रा मुस्लिम बहुल क्षेत्र से गुजर रही थी. आरोप है कि उस्मान अली ने कांवड़ियों के काफिले पर पथराव कराया. इस मामले में पुलिस ने सपा नेता पूर्व पार्षद उस्मान अली और साजिश को गिरफ्तार किया. दोनों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया था, जिसके बाद कोर्ट में पेश किया गया था. अदालत ने दोनों आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज है.

वहीं, आरोपी उस्मान ने अपने बचाव में कहा कि मैंने कुछ नहीं किया है. उसने कहा कि राजनीतिक शख्स को धार्मिक कार्यों में हिस्सा नहीं लेना चाहिए. उस्मान ने कहा कि बनवारी लाल वार्ड 48 से सभासद हैं, उनके खिलाफ अंशु ने चुनाव लड़ा, संजीव ने अंशु को चुनाव लड़ाया था, वो अपनी कांवड़ यात्रा निकाल रहे थे. पूर्व पार्षद का आरोप है कि मैं कांवडियों को निकाल रहा था, जबकि अंशु ने ये सब कराया है.

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...