13.1 C
London
Sunday, April 5, 2026
Homeराज्यनहीं रहा कानून का डर- रिश्तेदार की मौत होने के बाद शोकसभा...

नहीं रहा कानून का डर- रिश्तेदार की मौत होने के बाद शोकसभा में गई पत्नी, तमतमाए पति ने कुल्हाड़ी से काट डाली गर्दन

Published on

हापुड़

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। कारण सामने आ रहा है कि रिश्तेदारी में किसी मौत हो गई थी जिसकी शोकसभा में पत्नी के शामिल होने से पति नाराज था। आरोप है कि इसी को लेकर हत्या की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद से पति फरार है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार, बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के मुक्तेश्वर गांव में शनिवार को पति रमेश का अपनी पत्नी संगीता से मामूली विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि उसने संगीता की कुल्हाड़ी से गर्दन काट कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।

हत्या की घटना की सूचना मिलने पर आस-पास के लोगों की मौके पर भीड़ इक्टठा हो गई। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतका का पति अपनी पत्नी पर शक करता था। शक के चलते वह पहले भी अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर चुका है। मृतक महिला के चार बच्चे हैं। घटना के समय सभी बच्चें स्कूल गए हुए थे।

अपर पुलिस अधीक्षक विपिन भटनागर ने बताया की पति ने कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर पत्नी की हत्या कर दी है। पूछताछ में सामने आया है कि उसकी रिश्तेदारी में किसी की मौत हो गई थी। वह अपनी पति को बिना बताए रिश्तेदारी में चली गई थी। आरोपी पति की तलाश की जा रही है।

Latest articles

ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच मप्र के 5000 पर्यटकों ने कैंसल किए UAE टूर, ₹25 करोड़ का कारोबार प्रभावित

भोपाल। ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का असर घूमने जाने वाले पर्यटकों पर...

छत्तीसगढ़ माओवादी आतंक से मुक्त, ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के पूर्णतः माओवादी आतंक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘सरस’ को नेशनल ब्रांड बनाने और धार्मिक स्थलों पर आउटलेट खोलने के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि डेयरी क्षेत्र राजस्थान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था...

मिशन हरियालो राजस्थान: मानसून में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य, सीएम भजनलाल शर्मा ने दिए ‘नमो वन’ और ‘चंदन वन’ को गति देने के...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ शनिवार...

More like this