30.5 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराजनीतिएलजी के बयान पर दिल्ली विस में हंगामा, आप का आरोप- SC...

एलजी के बयान पर दिल्ली विस में हंगामा, आप का आरोप- SC के आदेश की भी परवाह नहीं कर रहे उप राज्यपाल

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली विधानसभा में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। दरअसल उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने राज्य सरकार और केंद्र की शक्तियों को लेकर टिप्पणी कि जिसका आम आदमी पार्टी (AAP) ने जमकर विरोध किया। एलजी पर आरोप लगाते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उप-राज्यपाल सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उलंघन कर रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल ने LG पर आरोप लगाया
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि एलजी विनय सक्सेना ने उनसे कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसलों के बावजूद दिल्ली में सभी काम ‘प्रशासक” कर सकते हैं क्योंकि दोनों महीनों के बाद अपनी साप्ताहिक बैठकें फिर से शुरू कर रहे हैं। 2018 में शीर्ष अदालत ने कहा था कि केवल भूमि, सेवाओं और पुलिस के विषय उपराज्यपाल के पास हैं।

अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “एलजी साहब बोलते हैं कि वो सुप्रीम कोर्ट को नहीं मानते। कोई एलजी कहे कि वो सुप्रीम कोर्ट को नहीं मानता तो जनतंत्र नहीं बचेगा। हम ‘शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए फिनलैंड जाने दो’ के लिए एलजी हाउस मार्च कर रहे हैं। एलजी ने मोहल्ला क्लिनिक के डॉक्टर्स की सैलरी, जल बोर्ड की पेमेंट रोकी। एलजी एक एडवाइजर रखें जो कोर्ट संविधान की समझ रखता हो।”

गुंडागर्दी कर रहे LG- अरविंद केजरीवाल
एलजी पर आरोप लगाते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, “एलजी साहब फाइल कैसे रोक सकते हैं? उनके पास अधिकार नहीं है, वो गुंडागर्दी कर रहे हैं। पिछले साल मुझे भी विदेश नहीं जाने दिया लेकिन टीचर्स को तो जाने दो। ग़रीबों के बच्चों से क्या दुश्मनी है? बीजेपी दिल्ली ठप कर कर दिखाना चाहती है कि केजरीवाल से राज्य नहीं चल रहा।”

दिल्ली एलजी कार्यालय के एक अधिकारी ने अरविंद केजरीवाल के दावों को भ्रामक और एक विशेष एजेंडे के अनुरूप तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया बताया। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल ने कभी भी ऐसी टिप्पणी नहीं की। बता दें कि आप विधायकों के हंगामे के कारण दिल्ली विधानसभा को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। के आदेश की भी परवाह नहीं कर रहे उप राज्यपाल

 

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...