29.3 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीतिखड़गे के कुत्ते वाले बयान पर बवाल, किसी को कुत्ता-गधा-उल्लू कह देना...

खड़गे के कुत्ते वाले बयान पर बवाल, किसी को कुत्ता-गधा-उल्लू कह देना क्यों गाली समझा जाता है?

Published on

नई दिल्ली,

जानवर हमारी जिंदगी का हिस्सा हो चुके हैं, हम उन्हें प्यार-दुलार भी करते हैं, लेकिन भड़कने पर अक्सर उनके नाम को गाली की तरह इस्तेमाल करते हैं. ये चलन भारत से लेकर इंडोनेशिया और अमेरिका तक में है. याद है, जब पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीरिया के राष्ट्रपति बशर-अल-असाद को जानवर कह दिया था. हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा था, ‘हमने देश को आज़ादी दिलाई और देश की एकता के लिए इंदिरा और राजीव गांधी ने अपनी जान की क़ुर्बानी दी. हमारे पार्टी के नेताओं ने अपनी जान दी, आपने क्या किया? आपके घर में देश के लिए कोई कुत्ता तक मरा है? क्या किसी ने कोई क़ुर्बानी दी है? नहीं.’ जी हां, हमारी राजनीति में ऐसे उदाहरण भरे पड़े हैं, जहां एक नेता से दूसरे की तुलना भेड़-बकरी से लेकर सुअर-कुत्ते तक से कर दी. लेकिन जो जानवर हमारे काम आते हैं, आखिर क्या वजह है जो हम उनके नाम को गाली की तरह लेते हैं.

हो चुकी है स्टडी
यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबोर्न और एडिनबरा यूनिवर्सिटी के रिसर्चरों ने मिलकर एक स्टडी की, जिसे नाम दिया- Beastly- What Makes Animal Metaphors Offensive? इसके तहत दो अध्ययन हुए. पहले में 40 ऐसे जानवरों के नाम खोजे गए, जिन्हें गुस्से में हम लोग गाली की तरह उचारते हैं. दूसरी स्टडी में ये समझने की कोशिश थी कि आखिर क्यों हम जानवरों को खुद से कमतर मानते हैं.

पहली स्टडी में दिखा कि आमतौर पर हम उन्हीं जानवरों के नाम को गाली की तरह देखते हैं जो हमारे आसपास हैं, और जो हमारे काम भी आते हैं. जैसे कुत्ता, गाय या गधा. दूसरी चीज ये मिली कि जब हम किसी को ज्यादा खतरनाक या बुरा साबित करना चाहें तो उसकी तुलना जंगली या ऐसे पशु से होती है, जो खतरनाक हो, जैसे सांप. लेकिन ऐसा कभी-कभार ही होता है, आमतौर पर हम पालतू पशुओं की बात करते हैं.

क्यों जाने-अनजाने कर बैठते हैं तुलना?
पशुओं के नाम की गाली के लिए एक टर्म बना- डीह्यूमनाइजिंग. हम पशु-पक्षियों को अपने से बहुत कमतर मानते हैं. हमें लगता है कि वे न तो बात कर सकते हैं, न खोज कर सकते हैं. तो अपने विरोधी को कमतर साबित करने के लिए ही हम उनकी तुलना जानवरों से कर जाते हैं. आम लोग ही नहीं, बड़े-बडे़ लेखक-साहित्यकार भी अनजाने में जानवरों को कमतर मानना नहीं छोड़ पाते. जैसे शेक्सपियर के उपन्यासों में एक बीस्ट की कल्पना मिलती है, जो बहुत ताकतवर और खूंखार हो.

जानवरों पर बने मुहावरे-कहावतें
जानवरों से तुलना ही नहीं, हम उनके साथ कुछ बुरा घटने की कल्पना को भी मुहावरों-कहावतों में बोलते हैं. जैसे किल टू बर्ड्स विद वन स्टोन, यानी एक तीर से दो शिकार. या फिर बीट अ डेड हॉर्स यानी मुर्दें को जिलाने की कोशिश या बेकार कोशिश. इस तरह के कई मुहावरे हैं, जिनमें हम उनकी मौत या जख्मी होने की बात अनजाने में ही कर जाते हैं.

एनिमल-वेलफेयर संस्था PETA ने साल 2018 के आखिर में इस बारे में बात भी की थी कि हमें एनिमल-फ्रेंडली फ्रेज बनाने चाहिए, या कम से कम ऐसे जो उनके मरने की बात न करते हों. संस्था ने दुनियाभर के पशुप्रेमियों की मदद से कई नए वाक्य भी बनाए, जो पुराने मुहावरों की जगह ले सकते थे, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ.

क्या जानवर भी हमें कोसते हैं?
इसे समझने की भी कोशिश हुई. कनाइन लैंग्वेज यानी कुत्तों की जबान को ट्रांसलेट कर सकने का दावा करने वाले वैज्ञानिक स्टेनली कॉरेन ने अपनी किताब ‘हाऊ टू स्पीक डॉग’ में दावा किया कि कुत्ते भी गुस्सा होते हैं, लेकिन एक-दूसरे को कोसते नहीं. एक स्टडी के तहत चिंपाजी को अमेरिकी साइन लैंग्वेज का शब्द डर्टी सिखाया गया. वो गंदी चीजों को देखकर उस साइन लैंग्वेज का इस्तेमाल करने लगा, यहां तक कि दूसरे चिंपाजी से झगड़ा होने पर उसने वही भाव दिए, जो डर्टी के समय दिए जाते हैं. यानी इस बात में हम बिल्कुल चिंपाजियों से मिलते हैं.

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...