5.8 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराजनीतिअधीर रंजन के निलंबन पर बढ़ा बवाल, सुप्रीम कोर्ट जा सकती है...

अधीर रंजन के निलंबन पर बढ़ा बवाल, सुप्रीम कोर्ट जा सकती है कांग्रेस, 3 बजे राहुल गांधी करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

Published on

नई दिल्ली

लोकसभा में कांग्रेस नेता सदन अधीर रंजन चौधरी के सस्पेंशन के मामले को लेकर विपक्ष आक्रामक है। अधीर रंजन चौधरी के सस्पेंशन का यह मामला शुक्रवार को राज्यसभा में भी उठा। राज्यसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा नीरव मोदी का नाम लेने पर हमारे नेता को सस्पेंड कर दिया। खड़गे ने कहा कि इतनी सी बात पर सस्पेंड कौन करता है? वहीं कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट जाने का संकेत दिया।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सदन में बहस के दौरान अगर कोई सदस्य असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल करता है तो उसको वहीं पर टोकना चाहिए। उसके शब्दों को लेकर आपत्ति भी जताई जा सकती है, लेकिन आपने लोकसभा में हमारे नेता को सस्पेंड कर दिया। खड़गे ने आगे नीरव शब्द का अर्थ भी बताया। उन्होंने कहा कि नीरव का अर्थ होता है शांत, लेकिन आपने इतनी सी बात पर अधीर रंजन चौधरी को सस्पेंड कर दिया। वहीं दोपहर तीन बजे राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। कहा यह भी जा रहा है कि वो इस मुद्दे को उठा सकते हैं।

I.N.D.I.A गठबंधन के सांसदों ने संसद परिसर में अंबेडकर की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन करने का भी फैसला किया है। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कक्ष में विपक्षी नेताओं की बैठक में यह निर्णय लिया गया। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस के लोकसभा सांसद मनिकम टैगोर ने निलंबन के मुद्दे पर चर्चा के लिए सदन में कार्य स्थगन का प्रस्ताव पेश किया।

टैगोर ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को भेजे अपने नोटिस में कहा, ‘यह गहरी चिंता का विषय है कि इस सदन के एक समर्पित सदस्य अधीर रंजन चौधरी को कल बिना किसी उचित कारण के निलंबित कर दिया गया, क्योंकि उन्होंने ‘नीरव’ के बारे में बात की थी, जिसका हिंदी में अर्थ है ‘चुप्पी (शांत)’ और इसकी तुलना प्रधानमंत्री की चुप्पी से की गई। टैगोर ने कहा कि यह घटना हमारे लोकतांत्रिक सिद्धांतों के सार पर गंभीर सवाल उठाती है, जो बोलने की स्वतंत्रता और वास्तविक चिंताओं को व्यक्त करने के अधिकार को प्राथमिकता देते हैं।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने निलंबन को सही ठहराते हुए कहा कि “बिना नोटिस दिए आधारहीन आरोप लगाना उनकी आदत बन गई है”। जोशी ने आगे कहा, “मैंने उनसे (अधीर रंजन चौधरी) तब माफी मांगने और कम से कम खेद व्यक्त करने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया…इस पर फैसला स्पीकर को करना है।”

लोकसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक के सुरेश ने कहा कि भाजपा ने चौधरी को निलंबित करके संसदीय लोकतांत्रिक प्रणाली की हत्या कर दी है। सुरेश ने कहा कि अधीर रंजन पिछले चार वर्षों से लोकसभा में कांग्रेस के नेता हैं। उन्हें कल ही उनके कदाचार का पता चला। कांग्रेस नेता ने कहा कि चौधरी को राजनीतिक रूप से सस्पेंड किया गया। इसने संसदीय लोकतांत्रिक प्रणाली को नष्ट कर दिया।”

मनीष तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट जाने के दिए संकेत
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट जाने का संकेत दिया। उन्होंने कहा कि संविधान की धारा 105(1) के अनुसार, प्रत्येक सांसद को संसद में बोलने की स्वतंत्रता है। यदि बहुमत की शक्ति का दुरुपयोग करके किसी भी सांसद को इस तरह निलंबित किया जाता है, तो यह लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। यह एक उपयुक्त मामला है। हम सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएं।’

अधीर रंजन चौधरी ने क्या कहा था?
लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी गुरुवार को अविश्वास प्रस्ताव पर भाषण दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी की तुलना धृतराष्ट्र और भगोड़े व्यापारी नीरव मोदी से की थी। उनके इस बयान के बाद सदन में बैठे बीजेपी नेताओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी की और मर्यादा की सीमा लांघने का आरोप लगाया। बीजेपी ने कहा कि भाषण देते समय कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने पीएम मोदी को अपशब्द कहे और उनकी तुलना धृतराष्ट्र से की। हालांकि चौधरी के बयान के विवादित हिस्से को लोकसभा की कार्यवाही के रिकॉर्ड से हटा दिया गया था।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...