11.5 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय15 दिन में दूसरी बार अमेरिकी मंत्री का चीन दौरा, क्या है...

15 दिन में दूसरी बार अमेरिकी मंत्री का चीन दौरा, क्या है वित्त मंत्री येलेन की बीजिंग यात्रा के मायने?

Published on

नई दिल्ली

अमेरिका की वित्त मंत्री जेनेट येलेन चीन दौरे पर जा रही है। जेनेट 9 जुलाई तक चीन में रहेंगी। इस हाईप्रोफाइल दौरे पर दुनियाभर की नजर है। खास बात यह है दोनों वैश्विक शक्तियों के बीच बढ़ते तनाव को शांत करने की कोशिश के लिहाज से उनकी इस यात्रा को अहम माना जा रहा है। इससे पहले जून के दूसरे हफ्ते में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन चीन के दौरे पर पहुचे थे। अब अमेरिका के वित्त मंत्री जेनेट येलेन चीन के दौरे पर पहुंच रही है। जेनेट 6 जून से लेकर 9 जून तक चीन में रहेंगी।

दोनों देशों के हीच रिश्ते सुधारने की कोशिश हो रही है। अमेरिका की वित्त मंत्री जेनेट येलेन पहले भी कह चुकी है कि चीन और अमेरिका के बीत आर्थिक संबंध टूटना विनाशकारी है। उनका मानना है कि दोनों ही देशों की ओर से संबंध सुधारने के लिए कोशिश होनी चाहिए। उनका मानना है कि तनावपूर्ण संबंधों के बावजूद दोनों देश को एक साथ रहने का रास्ता ढूंढ सकते हैं। दोनों देशों को इन रास्तों को तलाशने की जरूरत है। अपने चीन दौरे पर येलेन चीन के अधिकारियों, मंत्रियों, चीन में व्यापार करने वाली अमेरिकी कंपनियों और चीन के लोगों के साथ मुलाकात करेंगी। उनकी यात्रा का मकसद अमेरिका और चीन के बीच संवाद बढ़ाना है।

इसी की तहत उन्होंने बीजिंग दौरे का फैसला किया। आधिकारिक बयान के मुताबिक वित्त मंत्री जेनेट येलेन अमेरिका-चीन संबंधों को बेहतर बनाने के लिए चल रहे प्रयासों के तहत चीन यात्रा करेंगी। वहीं यह बात भी स्पष्ट है कि जितनी जरूरत चीन को अमेरिका की है। उतनी ही अमेरिका को चीन की भी जरूरत है। चीन और अमेरिका दोनों को एक-दूसरे की जरूरत है। एक उत्पादक है तो दूसरा उसके लिए बाजार का काम करता है। दरअसल चीन और अमेरिका के बाजार एक-दूसरे पर निर्भर है। दोनों ही सुपरपावर के बीच लंबे वक्त से ट्रेड वॉर चल रहा है। जिसका नुकसान दोनों ही देशों को हो रहा है। दोनों देशों के बीच कई मुद्दों को लेकर असहमति और संभावित टकराव है। दोनों के बीच व्यापार को लेकर, ताइवान के साथ ट्रेड को लेकर, अब ऐसा लगने लगा है कि दोनों ही देश इस तनाव से होने वाले नुकसान को भांप गए हैं और आपसी संबंध को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। शायद इसी पहल के तहत पिछले 15 दिनों में दो अमेरिकी मंत्रियों ने चीन का दौरा किया है।

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...