11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपीएम मोदी को मानवाधिकार पर 'ज्ञान' नहीं देंगे अमेरिकी राष्‍ट्रपति बाइडन

पीएम मोदी को मानवाधिकार पर ‘ज्ञान’ नहीं देंगे अमेरिकी राष्‍ट्रपति बाइडन

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिका की राजकीय यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रपति जो बाइडन मानवाधिकार पर ज्ञान नहीं देंगे। व्हाइट हाउस ने साफ किया है कि दोनों देशों के नेताओं के बीच वार्ता पूर्व निर्धारित बिंदुओं पर ही होगी। अमेरिका चाहता है कि भारत उसके साथ मिलकर चीन के खिलाफ एक मजबूत प्रतिद्वंदी बन जाए। प्रधानमंत्री मोदी भी भारत के प्रभाव का विस्तार पूरी दुनिया में करना चाहते हैं। ऐसे में वे अमेरिका के साथ भारत के संबंधों को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में जुटे हैं। पीएम मोदी और जो बाइडन की मुलाकात के दौरान रक्षा सहयोग और हथियारों की बिक्री, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग और माइक्रो टेक्नोलॉजी में सहयोग समेत अमेरिकी कंपनियों की भारत में निवेश को लेकर कई समझौतों की घोषणा हो सकती है।

अमेरिकी एनएसए बोले- पीएम मोदी को ज्ञान नहीं देंगे बाइडन
व्हाइट हाउस में अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा कि उम्मीद है कि बाइडन भारत में लोकतांत्रित गिरावट के बारे में अमेरिकी चिंताओं को उठाएंगे, लेकिन वह पीएम मोदी को इस विषय पर ज्ञान नहीं देंगे। सुलिवन ने कहा कि जब अमेरिका प्रेस, धार्मिक या अन्य स्वतंत्रताओं के लिए चुनौतियों को देखता है तो हम अपने विचारों से अवगत कराते हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हम ऐसा एक तरह से करते हैं जहां हम व्याख्यान देने या यह दावा करने की कोशिश नहीं करते हैं कि हमारे पास स्वयं चुनौतियां नहीं हैं।

भारतीय निर्धारित करेंगे लोकतांत्रिक संस्थानों का सवाल
अमेरिकी एनएसए सुलिवन ने कहा कि भारत में राजनीति और लोकतांत्रिक संस्थानों का सवाल कहां जाता है, यह भारतीयों द्वारा निर्धारित किया जाएगा। अमेरिका द्वारा निर्धारित नहीं किया जा सकता है। पीएम मोदी 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद पांचवी बार अमेरिका गए हैं, लेकिन वहां मौजूद भारत विरोधी तत्व अक्सर उनके खिलाफ माहौल बनाने की नाकाम कोशिश करते रहते हैं। तमाम दुष्प्रचारों के बावजूद अमेरिका समेत पूरी दुनिया में पीएम मोदी की लोकप्रियता बाकी सभी वैश्विक नेताओं के मुकाबले काफी तेजी से बढ़ी है। इसका प्रमाण हाल में ही पीएम मोदी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान देखने को मिला, जब वहां के प्रधानमंत्री एंटोनी अल्बानीज ने पीएम मोदी को बॉस कहकर संबोधित किया।

भारत में मानवाधिकारों पर अमेरिकी नेताओं ने उठाए थे सवाल
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन पर उनके डेमोक्रेटिक पार्टी के कुछ सदस्यों का दबाव है कि वह पीएम मोदी के सामने मानवाधिकारों का मुद्दा उठाएं। इसे लेकर कुछ नेताओं ने बाइडन को पत्र भी लिखा है। हालांकि, ऐसी मांग पर अमेरिका और भारत दोनों देशों ने आधिकारिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। सुलिवन ने कहा कि पीएम मोदी की यात्रा चीन के बारे में नहीं है, लेकिन सैन्य क्षेत्र, प्रौद्योगिकी क्षेत्र, आर्थिक क्षेत्र में चीन की भूमिका का सवाल एजेंडे में होगा। पीएम मोदी बुधवार को फर्स्ट लेडी जिल बिडेन के साथ नेशनल साइंस फाउंडेशन जाएंगे और व्हाइट हाउस में बुधवार रात राष्ट्रपति बाइडन के साथ स्टेट डिनर करेंगे।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...