7.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यशराब पीकर करते थे लड़ाई, पत्नी को कुदाल से काटकर फंदे से...

शराब पीकर करते थे लड़ाई, पत्नी को कुदाल से काटकर फंदे से झूल गया पति

Published on

खूंटी,

झारखंड के खूंटी में एक पति ने पहले अपनी पत्नी को कुदाल से काटकर मार डाला. फिर खुद भी गले में फंदा लगाकर पेड़ से झूल गया. घटना मुरहू थाना क्षेत्र के केवड़ा पंचायत के रोआवली पीढ़ी टोली गांव की है. मंगलवार की सुबह यहां कुछ ग्रामीणों को 55 साल के मंगा हस्सा पूर्ति का शव कटहल के पेड़ से लटका मिला. उसी के पास मंगा की बीवी 50 वर्षीय बिगन हपदगड़ा का शव भी पड़ा हुआ था.

बिगन के शव को पास में एक कुदाल भी पड़ी हुई थी. ग्रामीण यह मंजर देखकर घबरा गए. उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. शुरुआती जांच में सामने आया कि पति ने पहले पत्नी पर कुदाल से वार करके उसे मौत के घाट उतारा. उसके बाद पेड़ से फंदा लगाकर उसने सुसाइड कर लिया.

शराब पीने का आदी थी दंपति
ग्रामीणों ने बताया कि दंपति शराब पीने का आदी थी. इस बात का पता पूरे गांव को था. दोनों रोज पहले साथ में शराब पीते थे. इसके बाद खूब लड़ते-झगड़ते थे. दंपति के रिश्तेदारों से पुलिस ने बात की तो पता चला कि मंगा अपनी बीवी को लेकर उसके मायके जाने के लिए सोमवार शाम को निकला था.

मामले की हर एंगल से की जा रही जांच
लेकिन वे वहां पहुंचे नहीं. अगले दिन यानि मंगलवार को दोनों की लाश गांव के पास जंगल से मिलीं. कुदाल पर मंगा के हाथ के निशान पाए गए हैं. फिलहाल पुलिस इसे हत्या के बाद आत्महत्या का मामला मानकर चल रही है. लेकिन दूसरे एंगल से भी इस मामले की जांच की जा रही है. मामले में आगामी कार्रवाई जारी है.

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this