29.3 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश: सुल्तानपुर में 12वीं की छात्रा से घर में घुसकर रेप......

उत्तर प्रदेश: सुल्तानपुर में 12वीं की छात्रा से घर में घुसकर रेप… दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम, वीडियो भी बनाया

Published on

सुल्तानपुर,

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां 12वीं की छात्रा के साथ घर में घुसकर दो आरोपियों ने रेप की वारदात को अंजाम दिया. घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू की. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.

एजेंसी के अनुसार, यह घटना सुल्तानपुर जिले के एक गांव की है. पुलिस ने शनिवार को बताया कि 12वीं की छात्रा के साथ उसके गांव के दो लोगों ने घर में घुसकर रेप किया. पुलिस ने शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि गुरुवार की रात पीड़ित छात्रा अपने घर पर अकेली थी. उसी दौरान गांव का रहने वाला 19 वर्षीय विकास और 35 वर्षीय कल्लू मिश्रा छात्रा के घर में घुस गए और उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया.

आरोपियों ने इस कृत्य का वीडियो भी बना लिया. इस संबंध में लंभुआ थाना प्रभारी निरीक्षक अखंड देव मिश्रा ने बताया कि शनिवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है.

वहीं फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि पीड़िता की सही उम्र का अभी पता नहीं चल पाया है. अगर वह नाबालिग पाई जाती है तो आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा भी जोड़ी जाएगी.

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...