10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : मुजफ्फरनगर में 6 साल की लड़की की बलात्कार के...

उत्तर प्रदेश : मुजफ्फरनगर में 6 साल की लड़की की बलात्कार के बाद गला घोंटकर हत्या

Published on

मुजफ्फरनगर,

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के मंसूरपुर थाना अंतर्गत एक गांव में छह साल की लड़की की बलात्कार के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई. इस वारदात को पीड़िता के पड़ोसी ने अंजाम दिया. पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

सर्किल ऑफिसर (सीओ) रामाशीष यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. पीड़ित लड़की के परिवार ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी मनवीर (40) उनकी बेटी को टॉफी देने के बहाने अपने कमरे में बुलाया. इसके बाद उसे अपनी हवस का शिकार बनाया. वारदात के दौरान पीड़िता दर्द की वजह से चीखने लगी तो उसने उसका गला घोंट दिया.

पीड़ित लड़की के परिजनों की शिकायत के बाद आरोपी मनवीर के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया. इसके बाद उसकी तलाश में पुलिस अभियान चलाया गया. इसी दौरान पुलिस को आरोपी के ठिकाने के बारे में पता चल गया. पुलिस टीम वहां पहुंची तो उसने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी. जवाबी फायरिंग में पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली मार दी. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

बताते चलें कि सितंबर में मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में दो वर्षीय बच्ची के साथ उसके घर में बलात्कार की वारदात सामने आई थी. पीड़िता के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था. सर्किल अधिकारी रूपाली राव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था.

आरोपी की पहचान शिव कुमार (50) के रूप में हुई थी. आरोपी पीड़िता के घर पर किराएदार था. वारदात से पहले पीड़िता अपने घर में ही खेल रही थी. उसी वक्त आरोपी वहां आया और बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला. इसके बाद आरोपी फरार हो गया. पीड़िता के परिजन उसे लेकर नई मंडी थाने पहुंची. वहां शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के परिजनों को भी गिरफ्तार कर लिया

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...