4.6 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : ऑटो से खींचा, बाइक पर बैठाया और बाग में...

उत्तर प्रदेश : ऑटो से खींचा, बाइक पर बैठाया और बाग में ले गए… यू-ट्यूबर युवती से गैंगरेप के 6 आरोपी अरेस्ट

Published on

गोरखपुर ,

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक यू-ट्यूबर युवती से गैंगरेप के मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है. बताया जा रहा है कि ये आरोपी पहले से ही हत्या, मारपीट, अवैध शराब बनाने के आरोप में जेल जा चुके हैं.पुलिस ने गैंगरेप की घटना के कुछ घंटे के बाद ही गैंग के सरगना को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया था. इसके बाद अन्य पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया. जिला मजिस्‍ट्रेट के आदेश पर सभी के खिलाफ गैंगस्‍टर की कार्रवाई की गई है.

यू-ट्यूबर युवती के साथ गैंगरेप के मामले 6 अरेस्ट
एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्‍थी ने बताया कि जिला मजिस्‍ट्रेट के आदेश पर रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के कठउर के गैंग लीडर प्रद्युम्न निषाद के अलावा आकाश, परमात्मा उर्फ छोटू, तारकेश्वर, दिनेश निषाद और विपिन निषाद के खिलाफ रेप और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.

गैंगस्टर एक्ट के तहत हुई कार्रवाई
बता दें, 3 अगस्त को गीडा थानाक्षेत्र के अमरूद मंडी में सुबह 3 बजे इन बदमाशों ने एक यूटूबर युवती के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया था. सभी आरोपी हत्या, मारपीट, अवैध शराब निर्माण और गैंगरेप के आरोपियों पर जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश पर उत्तर प्रदेश गिरोह बंद समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 की धारा 3 (1) तहत कार्रवाई की गई है.

युवती को ऑटो से खींंचकर बाइक पर बैठकर बाग में ले गए थे
आरोपी गैंग के लीडर प्रदुमन निषाद के खिलाफ पूर्व में 9, आकाश के खिलाफ 5, विपिन और परमात्मा के खिलाफ 4, दिनेश के खिलाफ दो मुकदमें दर्ज हैं. इन आरोपियों ने एक 25 साल की यूट्यूबर युवती को ऑटो से खींचकर बाइक पर जबरन बैठाकर अमरूद के बाग में ले गए थे. जहां पांचों ने उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था. इस घटना के बाद युवती बेहोश हो गई थी.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...