17.4 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : 10 साल छोटे आशिक संग भागी 2 बच्चों की...

उत्तर प्रदेश : 10 साल छोटे आशिक संग भागी 2 बच्चों की मां, नहीं रहना चाहती पति के साथ… आखिर वजह तो जान लीजिए

Published on

गाजीपुर

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सैदपुर थाना पुलिस ने प्रेमियों के साथ भागी दो विवाहित महिलाओं को पुलिस ने उनके प्रेमियों के साथ खोज निकाला है। महिलाएं अब अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती हैं। महिलाएं अपने उम्र से 10 साल छोटे प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी हुई है। अपने पति से तलाक का भी दबाव बना रही है। इस मामले में पुलिस कानूनी कार्यवाही में जुट गई है।

सैदपुर कोतवाली के शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक हफ्ते के अंदर दो विवाहित महिलाएं और दो किशोरियां अपने प्रेमियों के साथ फरार हो गईं। इसके संबंध में परिजन ने सैदपुर कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस इन सभी की खोजबीन में जुटी गई थी। पुलिस ने सभी को एक सप्ताह के अंदर उनके प्रेमियों के साथ खोज निकाला

इस दौरान जब उन विवाहित महिलाओं के साथ ही उन किशोरियों के परिजन उन्हें लेने कोतवाली पहुंचे तो वह अपने जिद पर अड़ी रही। वह अपने घर नहीं जाना चाहती बल्कि अपनी प्रेमी के साथ ही रहना ही अपनी पहली पसंद बताया।

अपने प्रेमियों के साथ भागी हुई महिला में से एक दो बच्चों की मां है। वह 3 दिन पहले अपना सब कुछ छोड़ प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। उसके प्रेमी की उम्र उससे 10 साल कम है। बावजूद इसके वह अब अपने पति और बच्चों के साथ रहने की बजाय अपने प्रेमी के साथ ही जाने के लिए तैयार है। महिला अपने पति से तलाक भी मांग रही है।

एक तरफ महिला अपने तीनों बच्चों की परवाह किए बगैर अपने पति पर तलाक का दबाव बना रही है तो वहीं उसका पति सब कुछ भूलकर एक बार फिर से उसे अपनाने को तैयार है। हालांकि महिला ने अपने घर जाने से साफ इनकार कर दिया है। पुलिस अब विधिक कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

Latest articles

भेल में तय समय सीमा में तैयार हुआ ट्रैक्शन अल्टरनेटर और मोटर का अंतिम सेट, लागत की हुई बचत

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के फीडर विभाग के ब्लॉक-10 स्थित प्रेस...

​ताजिंदर गुप्ता को भेल के निदेशक (HR) का अतिरिक्त प्रभार मिला

नई दिल्ली। भारत सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL)...

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...