11 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : कासगंज में किन्नर गैंग की शर्मनाक हरकत, युवक को...

उत्तर प्रदेश : कासगंज में किन्नर गैंग की शर्मनाक हरकत, युवक को गंजा कर पिलाई पेशाब

Published on

कासगंज,

उत्तर प्रदेश के कासगंज में किन्नरों ने एक युवक के साथ शर्मनाक हरकत की. किन्नरों ने एक युवक का सिर मुंडवाकर उस पर पेशाब कर दी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी किन्नरों के विरुद्ध साइबर थाने में केस दर्ज कर लिया. पुलिस ने आरोपी किन्नरों को अरेस्ट कर लिया है. पीड़ित युवक किन्नरों के घर पर काम करता था. उसने काम छोड़ दिया था, किन्नर इसी बात से नाराज थे.

जानकारी के अनुसार, यह घटना 26 जुलाई की बताई जा रही है. कासगंज पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर वीडियो में दिख रहे किन्नरों को गिरफ्तार कर लिया. दरअसल, पीड़ित युवक आरोपी किन्नरों के यहां घर का काम करता था, लेकिन किसी वजह से उस युवक ने किसी दूसरे किन्नर के घर में काम करना शुरू कर दिया.

रास्ते में युवक को पकड़कर किया गंजा, पिलाई पेशाब
दूसरे किन्नर के घर पर काम करने से नाराज होकर किन्नरों ने युवक को सजा देने का फैसला कर दिया. किन्नर युवक से बेहद नाराज थे. जब युवक अपने घर जा रहा था तो रास्ते में किन्नरों ने उसे पकड़ लिया और उसका सिर गंजा कर दिया. इसके बाद युवक को पेशाब पिलाते हुए उसके ऊपर पेशाब कर दी.

घटना को लेकर क्या बोले एएसपी?
इस मामले को लेकर कासगंज के ASP जितेंद्र दुबे का कहना है कि किन्नरों ने युवक के साथ बहुत ही अमर्यादित व्यवहार किया है. उसके दस हजार रुपये छीन लिए गए हैं. थाना सावत पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है. अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली गई है.

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...