21.5 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : 'गंगा में नहाकर पाप धुल जाएंगे', शराब पीकर नदी...

उत्तर प्रदेश : ‘गंगा में नहाकर पाप धुल जाएंगे’, शराब पीकर नदी में कूदा, डूबने से हुई मौत

Published on

कानपुर ,

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक दर्दनाक घटा हुई, जहां गंगा बैराज में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान कल्याणपुर निवासी कारोबारी हरिनाम सिंह यादव के बेटे प्रांजुल यादव (22) के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, प्रांजुल अपने दोस्त नवीन कुमार मिश्रा और एक युवती के साथ बैराज पहुंचा था.

नवीन कुमार मिश्रा के मुताबिक, वहां तीनों ने शराब पी. इसके बाद प्रांजुल ने कहा कि गंगा में नहाने से सारे पाप धुल जाएंगे और पानी में उतर गया. नशे की हालत में वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. नवीन ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन तेज बहाव के कारण सफल नहीं हो सका.

गंगा बैराज में डूबने से युवक की मौत
बाद में गोताखोरों की मदद से प्रांजुल को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों को सूचना दी गई, और शव को पोस्टमार्टम के बाद सौंप दिया गया.

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
परिवार ने प्रांजुल की मौत पर संदेह जताया है, जिस कारण पुलिस मामले की जांच कर रही है. बता दें, होली के दिन भी गंगा घाट पर नहाने गए 5 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग अभी भी लापता हैं.

Latest articles

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...