लखनऊ,
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में चलती कार में दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. महिला का आरोप है कि आरोपी ने कार में लिफ्ट देने के बहाने पूरी रात उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद सुबह उसे सड़क पर फेंक कर फरार हो गया. महिला की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पुलिस के मुताबिक मामला संदिग्ध है, क्योंकि घटना एक महीने पुरानी है. महिला बहराइच की रहने वाली है और लखनऊ के इंदिरा नगर में अपने रिश्तेदार के घर गई थी. 1 अप्रैल की रात 10 बजे वह बहराइच जाने के लिए थाना चिनहट के कामता चौराहे पर बस का इंतजार कर रही थी. इस दौरान एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो महिला के सामने आकर रुकी.
‘बहराइच छोड़ देने की बात कह कार में बैठाया’
इसके बाद कार सवार ने महिला से जाने के बारे में पूछा. इस पर महिला ने कहा कि उसे बहराइच जाना है. इसके बाद आरोपी ने कहा कि वह उसे बहराइच छोड़ देगा और उसे कार में बैठा लिया. पीड़ित महिला का आरोप है कि उसने मटियारी चौराहे से कार को देवा रोड की तरफ मोड़ दिया.
‘विरोध करने पर थप्पड़ मारे फिर किया रेप’
इसके बाद जब उसने विरोध किया, तो आरोपी ने असलहा निकाल लिया और उसे धमकाते हुए कहा कि जैसा मैं कहता हूं वैसा करती रहो वरना जान से मार दूंगा. इसके बाद आरोपी ने पीड़िता से छेड़छाड़ शुरू कर दी. विरोध करने पर उसने उसके बाल पकड़कर गाल पर थप्पड़ मारे. फिर आरोपी ने महिला से सारे कपड़े उतारने को कहा और उसके साथ दुष्कर्म किया.
‘आधार कार्ड से हुई आरोपी की पहचान’
आरोपी पूरी रात कार में महिला के साथ दुष्कर्म करता रहा और सुबह टेल्को कंपनी के पास सुनसान जगह पर उसे कार से फेंक कर फरार हो गया. महिला के मुताबिक, आरोपी का आधार कार्ड गिर गया था, जिसमें उसकी पहचान गाजीपुर निवासी भरत राय और ड्राइवर की पहचान संजीव के रूप में हुई.
मामले में पुलिस ने कही ये बात
डीसीपी पूर्वी जोन प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि पूरे मामले पर महिला की शिकायत सोशल मीडिया से मिली है. जानकारी करने पर पता चला कि माहिल बहराइच का रहने वाली है. फिलहाल मामले की जांच लखनऊ में की जा रही है.
