17.2 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराज्यउत्तराखंड:'पहाड़ी बनाम देसी विवाद' बीजेपी ने अपने नेताओं को दी हिदायत, कहा-...

उत्तराखंड:’पहाड़ी बनाम देसी विवाद’ बीजेपी ने अपने नेताओं को दी हिदायत, कहा- बांटने वाला बयान बर्दाश्त नहीं

Published on

नई दिल्ली/देहरादून:

बीजेपी ने उत्तराखंड बीजेपी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिदायत दी है कि कोई भी बांटने वाला बयान न दें और देवभूमि की मर्यादा के तहत काम करें। बीजेपी के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि मतभेद पैदा करने वाली कोई बात करता है, तो इसे पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। दूसरी तरफ उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि जब तक मंत्री को पद से हटाया नहीं जाता हमारा विरोध जारी रहेगा। करीब एक हफ्ते पहले उत्तराखंड विधानसभा में एक मंत्री के बयान के बाद से राज्य में पहाड़ी बनाम देसी का विवाद बना हुआ है।

क्या है विवाद
उत्तराखंड सरकार के मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने विधानसभा में बोलते हुए पहाड़ी लोगों पर टिप्पणी की। कांग्रेस का आरोप है कि मंत्री ने पहाड़ियों के खिलाफ अपशब्द का इस्तेमाल किया। सोशल मीडिया में शेयर हो रहे विडियो में मंत्री ये कह रहे हैं कि ‘ये उत्तराखंड पहाड़ी लोगों के लिए बना है क्या? पहाड़ में है कौन, कोई मध्य प्रदेश से आया है कोई राजस्थान से आया है, कोई कहीं से आया है।

कांग्रेस विधायक लखपत बुटोला ने इसका विरोध किया। विरोध बढ़ने पर प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से प्रचारित किया जा रहा है और उनके शब्दों को संदर्भ से हटाकर पेश किया गया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करने वालों पर कानूनी कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री धामी से आग्रह किया जाएगा, जिसके बाद से विरोध और बढ़ने लगा।

क्या कहना है कांग्रेस का
उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष करन माहरा ने  कहा कि हमारी साफ मांग है कि प्रेमचंद अग्रवाल को मंत्रिमंडल से हटाया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि वे पहले भी मारपीट कर चुके हैँ। माहरा ने विधानसभा अध्यक्ष रितू खंडूरी को लेकर भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब लखपत बुटोला ने अग्रवाल की बात पर विरोध किया तो उन्हें बोलने नहीं दिया गया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष का व्यवहार ठीक नहीं था। सत्ता पक्ष का कोई है तो आप उसे कुछ नहीं कहेंगे और विपक्ष को बोलने भी नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि ये बीजेपी का ट्रेंड है और वह विपक्ष की आवाज को सदन के अंदर भी दबाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष कानूनी कार्रवाई की धमकी देकर आम लोगों की आवाज को दबाना चाहते हैं। माहरा ने चुनौती दी कि मुझे बंद करें।

बीजेपी ने दी हिदायत
बीजेपी के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम ने एनबीटी से बात करते हुए कहा कि कोई भी अगर बंटवारे या मतभेद पैदा करने की बात करता है तो इसे पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। सभी से कह दिया गया है कि कोई दुर्भावनापूर्ण बात नहीं करेंगे, यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम जाति, धर्म, भाषा, को लेकर कोई विवाद नहीं चाहते, न ही बांटना चाहते हैं।

बीजेपी प्रभारी ने कहा कि सभी लोगों को बोला है कि देवभूमि की मर्यादा के तहत काम करें, सभी की देवभूमि है। पूरी दुनिया की देवभूमि के प्रति श्रद्धा है। किसी भी तरह का विवाद खड़ा ना करें और ना ही ऐसा वक्तत्व दें जो लोगों के मन को आहत करता हो। मंत्री को पद से हटाने की विपक्ष की मांग को लेकर दुष्यंत गौतम ने कहा कि विपक्ष अपनी भूमिका निभा रहा है, हम देखेंगे कि क्या करना है।

Latest articles

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट में कार्निवल ‘समन्वय 2026’ की धूम: सुर-ताल के साथ बौद्धिक कौशल का प्रदर्शन

भोपाल। राजधानी के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्निवल...

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में न्यूनतम वेतन 26,000 की मांग को लेकर मजदूरों का प्रदर्शन

भोपाल। बढ़ती महंगाई और कम मजदूरी के खिलाफ मजदूरों का आक्रोश सड़कों पर उतर...

बीएचईएल में जनगणना-2027 के प्रथम चरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

भोपाल। भारत सरकार द्वारा आयोजित की जा रही ‘जनगणना-2027’ के प्रथम चरण को सफल...

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

More like this

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...