10.5 C
London
Friday, December 12, 2025
Homeराज्यउत्तराखंड : बस की डिक्की में बैठकर सफर, खेतों में कट रही...

उत्तराखंड : बस की डिक्की में बैठकर सफर, खेतों में कट रही रात… पिथौरागढ़ सेना भर्ती में उमड़ा हुजूम

Published on

नई दिल्ली,

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में इन दिनों आर्मी की भर्ती प्रक्रिया चल रही है. भर्ती में शामिल होने के लिए देशभर से युवाओं का हुजूम उमड़ पड़ा है. उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, महाराष्ट्र और राजस्थान सहित कई प्रदेशों से अभ्यर्थी यहां पहुंचे हुए हैं. इसी बीच कुछ ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जो एक तरफ व्यवस्था की पोल खोलते हैं, वहीं अभ्यर्थियों की परेशानियों को भी उजागर करते हैं.

युवकों की सुरक्षा पर सवाल
अभ्यर्थी टैक्सी और बसों के जरिए पिथौरागढ़ पहुंच रहे हैं. इसी बीच एक डरावना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इसमें उत्तराखंड परिवहन निगम के पिथौरागढ़ डिपो की एक बस का दृश्य दिख रहा है, जो हल्द्वानी से पिथौरागढ़ तक अभ्यर्थियों को लेकर जा रही थी. वीडियो में एक युवक, जिसे बस में सीट नहीं मिली, अपनी जान जोखिम में डालकर बस की डिक्की में बैठा नजर आ रहा है. चलती बस में डिक्की का दरवाजा थोड़ा खुला हुआ है, जिससे युवक का चेहरा बाहर झांकता हुआ दिख रहा है. बस भी तेज गति से पहाड़ के टेढ़े-मेढ़े रास्तों पर हिलती-डुलती नजर आ रही है. डिक्की का खुला दरवाजा हवा में लहर रहा है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था.

व्यवस्था की कमी और अभ्यर्थियों की परेशानी
एक अन्य वीडियो में पहाड़ों पर दूर-दूर तक भीड़ नजर आ रही है. पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में हर तरफ युवाओं का हुजूम देखा जा रहा है. कई अभ्यर्थियों को सड़क किनारे, खुली पहाड़ी जगहों और खेतों में ही रात गुजारनी पड़ी. अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया है कि टनकपुर और हल्द्वानी से पिथौरागढ़ पहुंचने के लिए टैक्सी संचालक मनमाना किराया वसूल रहे हैं. साथ ही, कोई उचित व्यवस्था न होने के कारण उन्हें सड़कों और फुटपाथों पर ही सोना पड़ा.

प्रशासन के अपने दावे
दूसरी ओर, जिला प्रशासन का अपना दावा है कि भर्ती में शामिल होने आ रहे युवाओं के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई हैं. पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी विनोद गिरि गोस्वामी ने बताया कि शहर के 30 विद्यालयों में युवाओं के ठहरने की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा, 18 जगह लंगर लगाए गए हैं, जहां अभ्यर्थियों को निशुल्क भोजन वितरित किया जा रहा है. जिलाधिकारी ने कहा कि 100 से अधिक बसों और लगभग 250 टैक्सियों की व्यवस्था की गई है, ताकि युवाओं को मैदानी इलाकों से लाया और वापस भेजा जा सके. उन्होंने यह भी बताया कि 22 और 23 तारीख को उत्तराखंड राज्य के अभ्यर्थियों के लिए भी समुचित प्रबंध किए गए हैं.

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...