6.9 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यवाराणसी: विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने को लेकर बवाल, जमकर हुई मारपीट,...

वाराणसी: विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने को लेकर बवाल, जमकर हुई मारपीट, VIDEO

Published on

वाराणसी:

सावन के महीने में काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ के बढ़ते दबाव का साइड इफेक्ट भी दिखना शुरू हो गया है. इसी के चलते मंदिर के गर्भगृह में अब मारपीट तक की नौबत आ पहुंची है. शनिवार की शाम कुछ ऐसा ही नजारा काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में देखने को मिला जब मंदिर के सेवादार और दर्शनार्थी आपस में भिड़ गए. किसी तरह मामला शांत हुआ, लेकिन मंदिर के सेवादारों ने पुलिस के असहयोग की शिकायत मुख्य कार्यपालक अधिकारी से की तो वही दर्शनार्थियों ने अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत संबंधित थाने में की.

सप्तर्षि आरती के समय हुई मारपीट
शनिवार शाम काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में सप्तर्षि आरती का समय हो रहा था. गर्भगृह को बंद कराया जा रहा था कि उसी समय दो दर्शनार्थी गर्भगृह में प्रवेश को लेकर और दर्शन करने की जिद पर सेवादारों से उलझ गए. इतना ही नहीं मंदिर के सेवादारों और दर्शनार्थियों के बीच गर्भगृह के भीतर ही मारपीट भी शुरू हो गई.

CCTV में कैद हुआ वाकया
बड़ी मुश्किल से दोनों दर्शनार्थी गर्भगृह के बाहर निकले. यह सारा वाकया वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया. इस मामले के बारे में सेवादारों ने मंदिर के सीईओ सुनील वर्मा को पत्र लिखकर घटना से अवगत कराया और पुलिस द्वारा सहयोग न करने की भी शिकायत की. तो वहीं श्रद्धालुओं की ओर से भी संबंधित चौक थाने में 4 सेवादारों और मंदिर के पीआरओ के खिलाफ तहरीर दी गई.

वाराणसी के कृष्णानंद गुप्ता ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ चौक थाने में तहरीर दी है. इसमें तपन, शिवानंद पांडेय, राजू, तम्मी और पीआरओ अखिलेश के नाम शामिल हैं. अभी कुछ दिनों पहले ही दर्शन पूजन कराने को लेकर पुलिस और मंदिर के कर्मचारियों में विवाद हुआ था. जिसके बाद मंदिर के कर्मचारी मंदिर के चौक क्षेत्र में धरने पर भी बैठ गए थे.

Latest articles

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

रातीबड़ में 16 वर्षीय किशोरी ने नीम के पेड़ से लटककर दी जान

भोपाल रातीबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी झागरिया में शुक्रवार सुबह एक किशोरी द्वारा खुदकुशी...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...