8.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यवसुंधरा राजे की नाराजगी कहीं पड़ न जाए भारी, पूर्व सीएम को...

वसुंधरा राजे की नाराजगी कहीं पड़ न जाए भारी, पूर्व सीएम को मनाने में जुटी बीजेपी

Published on

नई दिल्ली

बीजेपी राजस्थान की सीनियर नेता और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को मनाने में जुट गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार उन्हें न सिर्फ अहम जिम्मेदारी दी जाएगी बल्कि पूरे चुनाव में उनकी जरूरत को पार्टी महसूस कर रही है। दरअसल जब बीजेपी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रबंधन कमिटी और संकल्प पत्र कमिटी की घोषणा की तो इस दोनों ही कमिटी में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का नाम नहीं था।

वसुंधरा के समर्थकों ने दिखाई ताकत
इसके तुरंत बाद वसुंधरा राजे के समर्थकों ने सोशल मीडिया और जमीन पर लगातार एक के बाद एक कई बयान दिए। वे वसुंधरा के पक्ष में न सिर्फ बयान दे रहे थे बल्कि उन्हें इग्नोर करने पर पार्टी के लिए बहुत हानिकारक बता रहे थे। सोशल मीडिया पर वसुंधरा के पक्ष में चले ट्रेंड और राज्य के अलग-अलग कोनों से आई मांग के बाद अब बीजेपी नेतृत्व ने संकेत दे दिया कि विधानसभा चुनाव में वसुंधरा राजे सिंधिया को अहम जिम्मेदारी दी जाएगी।

बीजेपी के सूत्र बता रहे हैं कि उन्हें कैंपेन कमिटी का प्रमुख बनाया जा सकता है। साथ ही बीजेपी सूत्रों ने कहा कि चूंकि वसुंधरा राजे लगातार मैदान में हैं और पार्टी नेतृत्व को उनपर पूरा भरोसा है और अभी चुनाव प्रबंधन समिति में इसलिए नहीं रखा गया क्योंकि वह लगातार मैदान में थी और लोगों से मिल रही हैं और वहां पार्टी को वसुंधरा की अधिक जरूरत है। साथ ही पिछले दिनों आए सी वोटर के ओपेनियन पोल में बीजेपी की ओर से वसुंधरा राजे को सबसे लोकप्रिय चेहरा बताया गया था।

दरअसल कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद बीजेपी अब वसुंधरा राजे जैसे सीनियर और जमीन पर पकड़ वाले नेताओं को नजरअंदाज नहीं कर सकती है। कर्नाटक में येदुरप्पा को नजरअंदाज करने का आरोप पार्टी के एक वर्ग ने लगाया जिस कारण पार्टी को वहां हाल के दिनों की सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा।यह भी फैक्ट है कि 2018 में जब सभी बीजेपी को विधानसभा चुनाव में पूरी तरह खारिज कर रहे थे तब भी पार्टी ने तगड़ी चुनौती दी थी और तमाम ओपेनियन पोल से अधिक सीटें जीती थी। तब पार्टी को राज्य की 200 विधानसभा सीट में 73 सीट मिली थी।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...