11.2 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यमुंबई- पुणे एक्सप्रेस वे पर सरपट दौड़ेगी गाड़ी... नहीं लगेगा सिग्नल, जानिए...

मुंबई- पुणे एक्सप्रेस वे पर सरपट दौड़ेगी गाड़ी… नहीं लगेगा सिग्नल, जानिए कब शुरू होगी सुविधा

Published on

मुंबई

मुंबई से पुणे के बीच नियमित सफर करने वालों के लिए खुशखबरी है। वर्ष 2025 से मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे को सिग्नल फ्री बना दिया जाएगा। इस दिशा में एमएमआरडीए ने अपने कदम बढ़ा दिए हैं। मुंबई से पुणे के बीच सिग्नल फ्री मार्ग बन जाने से जहां ईंधन की भारी बचत होगी, वहीं वाहनचालकों के समय की भी बचत होगी। सरकार ने 1092 करोड़ रुपये की लागत से करीब 4.5 किमी. लंबा ऐलीवेटेड कॉरिडोर बनाने का निर्णय लिया है। यह कॉरिडोर शिवड़ी-न्हावा शेवा ट्रांस हार्बर लिंक प्रॉजेक्ट (एमटीएचएल) और मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे को जोड़ेगा। यह ऐलीवेटेड रोड (एमटीएचएल) रायगड जिले के चिर्ले इंटरचेंज से मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे के बीच बनाया जाएगा।

30 महीने में पूरा होगा प्रॉजेक्ट
मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) ने आगामी तीन महीने के भीतर इस प्रॉजेक्ट को शुरू करने की योजना बनाई है। राज्य की दो सबसे अच्छी सड़कों को जोड़ने वाला यह प्रॉजेक्ट 30 महीने के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। करीब 4.5 किमी लंबे कनेक्टर के निर्माण पर करीब 1092 करोड़ रुपये खर्च होंगे। टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से प्रॉजेक्ट के निर्माण के लिए ठेकेदार की चयन प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। जून के अंत तक ठेकेदार का चयन कर लिया जाएगा। एमएमआरडीए के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, टेंडर प्राप्त होने के 30 महीने के भीतर कंपनी को काम पूरा करना होगा। इसमें मानसून के दिन भी शामिल हैं।

ऐसे होगा सफर आसान
मुंबई से नवी मुंबई की दूरी कम करने के लिए समुद्र पर 22 किमी. लंबे ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। इस रूट पर कोई सिग्नल नहीं होगा। 15 से 20 मिनट में मुंबई से नवी मुंबई तक की दूरी तय हो सकेगी। ब्रिज का निर्माण कार्य करीब 94 फीसदी तक पूरा हो चुका है। 2023 के अंत तक यह ब्रिज वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।

चिर्ले में हो सकती है ट्रैफिक जाम की समस्या
चिर्ले में यह ब्रिज खत्म हो रहा है, जहां वाहनों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ सकता है। इस समस्या को दूर करने के लिए एमएमआरडीए ने एमटीएचएल को एक कनेक्टर के जरिए सीधे मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे तक जोड़ने का निर्णय लिया है। मौजूदा समय में मुंबई से मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे तक पहुंचने में करीब डेढ़ से दो घंटे का समय लगता है। एमटीएचएल और प्रस्तावित ऐलीवेटेड कॉरिडोर के बन जाने से यह सफर घटकर 20 से 25 मिनट रह जाएगा।

गोवा हाईवे से भी जोड़ा जाएगा
एमएमआरडीए ने मुंबई-पुणे के बीच सिग्नल फ्री मार्ग उपलब्ध करवाने के साथ ही गोवा की दिशा में जाने वाले वाहनों की भी राह आसान करने की योजना तैयार की है। इसके तहत एमटीएचएल को मुंबई-गोवा हाईवे से भी सीधे कनेक्ट किया जाएगा।

ऐसा है प्रॉजेक्ट का खाका
-4.5 किमी. लंबा होगा ऐलीवेटेड कॉरिडोर
-30 महीने में बन कर होगा तैयार
-1092 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...